cheese garlic sandwich: अगर आप भी आज कुछ झटपट लेकिन खास बनाना चाहती हैं, तो परफेक्ट चीज़ गार्लिक सैंडविच जरूर ट्राई करें. इसकी खुशबू और पिघलते चीज़ का स्वाद इतना लाजवाब होता है कि देखते ही खाने का मन करने लगे और बच्चे भी इसे बड़े चाव से खाते हैं|
चीज गार्लिक सैंडविच बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:
ब्रेड स्लाइस
कद्दूकस किया हुआ चीज़ – 1 कप
बटर – 3 बड़े चम्मच
लहसुन बारीक कटा – 2 बड़ा चम्मच
काली मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्मच
चिली फ्लेक्स – 1 छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
बारीक कटा हरा धनिया – 1 बड़ा चम्मच
स्प्रिंग अनियन अगर हो तो वो भी ऐड करें|
सबसे पहले एक बाउल में बटर, कटा हुआ लहसुन, काली मिर्च, चिली फ्लेक्स, नमक और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें. अब इस गार्लिक बटर मिक्स को ब्रेड स्लाइस के एक साइड पर अच्छी तरह फैलाएं. इसके ऊपर कद्दूकस किया हुआ चीज भरपूर मात्रा में डालें और दूसरी ब्रेड स्लाइस से कवर कर दें. अब तवा या सैंडविच मेकर गरम करें. सैंडविच को धीमी आंच पर दोनों तरफ से सेकें. जब ब्रेड गोल्डन और क्रिस्पी हो जाए और चीज अंदर से अच्छी तरह पिघल जाए, तब गैस बंद करें|
गरमागरम चीज गार्लिक सैंडविच को टोमैटो सॉस या ग्रीन चटनी के साथ सर्व करें|