Cheese Garlic Bread : घर पर झटपट तैयार करे चीज़ गार्लिक ब्रेड

Update: 2026-01-21 03:25 GMT
Cheese Garlic Bread : इसे आप सुबह के नाश्ते में सर्व कर सकते हैं. इसकी खासियत ये है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा सामग्रियों की जरूरत नहीं पड़ती है. घर पर बनी इस चीज गार्लिक ब्रेड को बच्चे खूब चाव से खाएंगे क्योंकि इसका स्वाद बहुत ही मजेदार होता है. इसे आप चाहें तो बच्चों की टिफिन में भी दे सकते हैं. अब आपको चीज गार्लिक ब्रेड बनाने की बहुत ही सिंपल रेसिपी बताते हैं|
चीज गार्लिक ब्रेड बनाने की सामग्री:
ब्रेड
चीज – स्लाइस
सॉल्ट बटर – डेढ़ सौ ग्राम
गार्लिक – 2 टेबल स्पून
ओरिगैनो – 1 टी-स्पून
चिली फ्लेक्स – 1 टी-स्पून
नमक – स्वादानुसार
चीज गार्लिक ब्रेड बनाने का तरीका:
चीज गार्लिक ब्रेड बनाने के लिए आप सबसे पहले बटर को एक बाउल में निकालें.
फिर इसमें ओरिगैनो, ग्रेटेड गार्लिक और चिली फ्लेक्स को मिक्स कर दें.
आप चाहें तो इसमें चुटकी भर नमक डाल सकते हैं.
इसके बाद आप गैस पर एक पैन चढ़ाएं.
अब आप ब्रेड के दो स्लाइस लीजिए और दोनों में एक-एक तरफ तैयार बटर को अच्छे से लगा दें.
फिर दोनों ब्रेड की स्लाइस के बीच में चीज के स्लाइस रखें और इसे धीमी आंच पर सेक लें.
अब आप इसे थोड़ी देर के लिए ढंक दीजिए.
फिर ब्रेड को दोनों तरफ से गोल्डन होने तक सेकें.
आपका चीज गार्लिक ब्रेड बनकर तैयार हो चुका है.
इसे आप गरमा गरम सर्व कर सकते हैं|
Tags:    

Similar News