Chana Dal Idli: आप अगर इडली में कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो आप चना दाल की इडली को बना सकते हैं. चना दाल इडली बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए परफेक्ट ब्रेकफास्ट में एक बेहतरीन चॉइस है. अगर आप रोजाना के खाने में कुछ हेल्दी और टेस्टी बदलाव चाहते हैं तो आप इस रेसिपी को बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी|
चना दाल इडली के लिए सामग्री:
चना दाल- 1 कप
चावल- 1 कप
नमक- स्वादानुसार
हरी मिर्च- एक बारीक कटा हुआ
अदरक- कद्दूकस किया हुआ
तेल- ग्रीस करने के लिए
ईनो- एक छोटा चम्मच
चना दाल इडली बनाने की विधि:
चना दाल इडली बनाने के लिए सबसे पहले चना दाल और चावल को अच्छी तरह धोकर 4 से 5 घंटे के लिए पानी में भिगो दें.
अब आप मिक्सी में चावल और दाल को डालकर पीस लें. इसे बारीक बीस लें और थोड़ा गाढ़ा बैटर तैयार करें.
अब आप इसमें नमक, कद्दूकस किया हुआ अदरक और बारीक कटी हुई हरी मिर्च को मिक्स करें. अब आप इसमें आप ईनो को मिक्स कर दें.
अब आप इडली सांचे को हल्का तेल लगाकर ग्रीस करें और बैटर डालें. अब आप स्टीमर में 15 मिनट तक मध्यम आंच पर पका लें. पकने के बाद इडली को ठंडा करें और सांचे से निकाल लें. इस इडली को आप चटनी के साथ सर्व करें. इसे आप नाश्ते में या लंच बॉक्स में दे सकते हैं|