Cauliflower Sandwich : फुल गोभी आलू सैंडविच बनाना उतना ही आसान है जितना नॉर्मल सैंडविच – पढ़ें रेसिपी|
फुल गोभी आलू सैंडविच बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:
1 कप कद्दूकस की हुई फुल गोभी उबली हुई – या भुनी हुईं
1 उबला हुआ आलू (मैश किया हुआ)
4-6 ब्रेड स्लाइस
1 छोटा चम्मच हरा धनिया, बारीक कटा हुआ
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
नमक स्वादानुसार
1 छोटा चम्मच तेल या मक्खन
फुल गोभी आलू सैंडविच बनाने की रेसिपी:
सबसे पहले एक बाउल में उबली हुई काउली और मैश किया हुआ आलू मिलाएं.
इसमें हरा धनिया, लाल मिर्च, हल्दी और नमक और हल्का सा तेल डालकर अच्छे से मिक्स करें.
ब्रेड स्लाइस पर हल्का मक्खन लगाएं और फिर तैयार मिक्स्चर को ब्रेड पर फैलाएं.
दूसरे ब्रेड स्लाइस से इसे ढककर हल्का प्रेस करें.
तवे या ग्रिल पैन में थोड़े से तेल/मक्खन के साथ दोनों तरफ से ब्रेड को सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेंकें.
गरमा गरम सैंडविच को काटकर सर्व करें