काजू शेक : गर्मी में भरपूर राहत देगा यह ड्रिंक

Update: 2025-08-13 05:28 GMT
काजू शेक : हम अक्सर फलों का जूस, शरबत, छाछ या लस्सी पीते हैं लेकिन क्या आपने कभी काजू का शेक ट्राई किया है? अगर अभी तक इस शानदार चीज का मजा नहीं लिया तो अब और देर नहीं करें। इसके सेवन से आपको काफी राहत मिलेगी। यह स्वाद और सेहत का जबरदस्त कॉम्बिनेशन है। आप हमारे द्वारा बताई गई विधि की मदद से इसे बनाएंगे तो जरा भी जोर नहीं आएगा। यह आसानी से और फटाफट तैयार हो जाएगा।
सामग्री (Ingredients)
काजू - आधा कप भिगोए हुए
ठंडा दूध - 4 कप
चीनी - स्वादानुसार
इलायची पाउडर
बर्फ के टुकड़े - 1 कप
केसर के धागे
वनीला आइसक्रीम - 2 स्कूप
विधि (Recipe)
- काजू को कम से कम 2 से 3 घंटे के लिए पानी में भिगो दें।
- अब भीगे हुए काजू को थोड़ा दूध डालकर मिक्सी में ब्लेंड कर लें।
- अब ग्राइंडर में काजू का पेस्ट, ठंडा दूध, चीनी, इलायची पाउडर, बर्फ और आइसक्रीम भी डालें।
- सभी चीजों को अच्छी तरह ब्लेंड करें।
- तैयार काजू शेक को ग्लास में डालें।
- ऊपर से केसर या बारीक कटे काजू से सजाएं।
- आप चाहें तो ऊपर से आइसक्रीम भी रख सकते हैं।
- गर्मियों में इसे और ठंडा करने के लिए 15 मिनट फ्रिज में रखकर परोसें।
Tags:    

Similar News