Cashew shake : यह स्वाद और सेहत का जबरदस्त कॉम्बिनेशन है. आइए जानते हैं इसे बनाने की एक आसान और टेस्टी रेसिपी|
सामग्री :
काजू – 15 से 20 (भीगे हुए, 2-3 घंटे या रातभर)
ठंडा दूध – 2 कप
शक्कर – 2 से 3 चम्मच (स्वाद अनुसार)
इलायची पाउडर – 1/4 चम्मच
बर्फ के टुकड़े – 4 से 5
सजावट के लिए – कुछ कटे हुए काजू, केसर या चॉकलेट सिरप
सबसे पहले भीगे हुए काजू को मिक्सर में डालें और थोड़ा सा दूध मिलाकर स्मूद पेस्ट बना लें.
अब इसमें बचा हुआ दूध, शक्कर, इलायची पाउडर और बर्फ डालकर अच्छी तरह ब्लेंड करें.
तैयार शेक को गिलास में निकालें और ऊपर से कटे हुए काजू या थोड़ा चॉकलेट सिरप डालें. ठंडा-ठंडा परोसें और गर्मी को कहें अलविदा.
शक्कर की जगह आप शहद या खजूर का पेस्ट भी इस्तेमाल कर सकते हैं — यह हेल्दी विकल्प होगा. चाहें तो थोड़ा केसर या वनीला एसेंस डालकर फ्लेवर भी बढ़ा सकते हैं|