Breakfast: प्याज और लहसुन का पराठा न सिर्फ खाने में बेहद टेस्टी होता है, बल्कि लहसुन के कारण सेहत के लिए भी फायदेमंद होगा। इसे बनाना भी बहुत आसान है और आप इसे झटपट तैयार कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस स्वादिष्ट पराठे की रेसिपी।
सामग्री
आटे के लिए: 2 कप गेहूं का आटा
1/4 चम्मच नमक
1/2 चम्मच अजवाइन
1/2 कप पानी (आवश्यकतानुसार)
1 चम्मच तेल
भरावन के लिए: 1 बड़ा प्याज (बारीक कटा हुआ)
5-6 लहसुन की कलियां (बारीक कटी हुई या कद्दूकस की हुई)
2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 चम्मच धनिया पाउडर
1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
1/2 चम्मच गरम मसाला
1/2 चम्मच अमचूर पाउडर
2 चम्मच हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
नमक स्वादानुसार
घी आवश्कतानुसार
Step 1 :
एक बर्तन में गेहूं का आटा, नमक और अजवाइन डालकर मिला लें। थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंध लें और 5 मिनट के लिए ढककर रख दें।
Step 2 :
कटे हुए प्याज, लहसुन, हरी मिर्च और सभी मसाले अच्छे से मिलाएं। इसमें थोड़ा-सा तेल डालकर मिक्स करें ताकि मिश्रण ज्यादा पानी न छोड़े।
Step 3 :
आटे की छोटी लोई बनाएं और हल्का बेल लें। इसमें तैयार मिश्रण भरें और किनारों को सील करके पराठे का आकार दें।
Step 4 :
तवे पर सेकें, घी या तेल लगाकर दोनों तरफ से क्रिस्पी होने तक सेंक लें।
Step 5 :
गरमागरम पराठे को दही, हरी चटनी या अचार के साथ परोसें। ऊपर से मक्खन डालें और मसाला चाय के साथ एंजॉय करें।