Bread Upma Recipe: नाश्ते में बनाएं सुपर टेस्टी ब्रेड उपमा, इस रेसिपी से झटपट हो जाएगा तैयार

Update: 2025-11-26 05:37 GMT
Bread Upma Recipe: अगर आप ब्रेकफास्ट के लिए टेस्टी और जल्दी बनने वाली किसी रेसिपी की तलाश कर रहे हैं तो ब्रेड उपमा बेस्ट ऑप्शन है. वैसे तो ब्रेड से कई तरह की चीजें बनाई जाती है लेकिन ब्रेड उपमा की बात ही कुछ अलग है. आप आपको झटपट ब्रेड उपमा बनाने की रेसिपी बताते हैं|
ब्रेड स्लाइस – 8
प्याज बारीक कटा – 1
टमाटर बारीक कटा – 2
मूंगफली दाने सिके – 1/2 कप
हल्दी – 1/2 टीस्पून
राई – 1 टी स्पून
हरी मिर्च कटी – 2
हींग – 1 चुटकी
नींबू रस – 1 टीस्पून
कड़ी पत्ते – 6-7
हरा धनिया कटा – 1 टेबलस्पून
तेल
नमक – स्वादानुसार
बनाने की विधि:
इसे बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड को लें.
अब उन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ कर एक बाउल में रख लें.
अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे धीमी आंच पर गर्म होने के लिए रख दें.
तेल गर्म हो जाने के बाद उसमें राई, कड़ी पत्ते और हींग डालकर तड़का लगा लें.
फिर इसमें बारीक कटा प्याज और मूंगफली के दाने डालकर इसे मीडियम फ्लेम पर 2 मिनट फ्राई कर लें.
इसके बाद प्याज का रंग सुनहरा होने पर उसमें कटे टमाटर, हल्दी, हरी मिर्च और स्वादानुसार नमक डालें.
अब इसे अच्छे से मिक्स कर दें और गैस पर लगभग 2 मिनट तक पकाएं.
अब कड़ाही में टुकड़े की हुई ब्रेड डालें.
इसके ऊपर थोड़ा पानी छिड़क दें.
अब आप करछी से मिश्रण और ब्रेड को अच्छी तरह मिला लें.
इसे सिर्फ 2 मिनट तक फ्राई करने के बाद गैस बंद कर दें.
अब आपका स्वादिष्ट ब्रेड उपमा नाश्ते के लिए बनकर तैयार हो चुका है.
इसे हरी धनिया पत्तियों से गार्निश करने के बाद सर्व कर दें|
Tags:    

Similar News