हड्डियों को मजबूत बनाता है ब्लैकबेरी, पोषक तत्वों से भरपूर

आपने ब्लैकबेरी मोबाइल फोन का नाम तो सुना ही होगा और शायद देखा ही होगा, लेकिन क्या आपने कभी ब्लैकबेरी फल देखा है

Update: 2021-02-06 05:08 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेसक | आपने ब्लैकबेरी मोबाइल फोन का नाम तो सुना ही होगा और शायद देखा ही होगा, लेकिन क्या आपने कभी ब्लैकबेरी फल देखा है या उसका सेवन किया है? दरअसल, यह एक बहुत ही स्वादिष्ट फल है, जो पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह अमेरिकी राज्य अलबामा का आधिकारिक फल है। यह उत्तरी अमेरिका और प्रशांत महासागर के तटीय इलाकों में बहुतायत में पाया जाता है। ये फल एमिनो एसिड और फाइबर का तो अच्छा स्रोत होता ही है, साथ ही इसमें विटामिन-ए, बी-1, बी-2, बी-3, बी-6, विटामिन-सी, ई और के भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आइए जानते हैं इस फल के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में...

याददाश्त को बढ़ाने में मिलती है मदद
इस फल के सेवन से याददाश्त को बढ़ाने में मदद मिल सकती है। इसमें मौजूद पॉलीफेनोलिक तत्व ज्ञान से जुड़ी चीजों को बढ़ाने में लाभकारी होते हैं। अगर आप अपनी याददाश्त बढ़ाना चाहते हैं तो नियमित रूप से ब्लैकबेरी फल का सेवन जरूर करें।
डायबिटीज में भी है फायदेमंद
इस फल में उच्च मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है, जिससे इंसुलिन कम करने में मदद मिलती है। अगर आप शहद के साथ नियमित रूप से इस फल का सेवन करें तो इससे डायबिटीज को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।
दिल के लिए भी लाभकारी है यह फल
इस फल में पाए जाने वाले मैग्नीशियम और फाइबर जैसे तत्व धमनियों को बंद होने से रोकने में मदद करते हैं और शरीर में खून का प्रवाह बढ़ाते हैं। इसलिए इस फल को दिल के लिए भी लाभकारी माना जाता है। इसके सेवन से हृदय रोगों का खतरा कम हो जाता है।
हड्डियों को बनाता है मजबूत
ब्लैकबेरी फल को हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, इसमें कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे महत्वपूर्ण खनिज पाए जाते हैं, जो हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन लाभदायक हो सकता है।


 

 

Tags:    

Similar News