Black Kurta Set: अगर आप भी ब्लैक कुर्ता सेट खरीदने की सोच रही हैं तो यहां हम आपको बॉलीवुड सेलेब्स की तरह अपने वार्डरोब में शामिल कर सकती हैं. आइए आपको सबसे ट्रेंडी और स्टाइलिश ब्लैक कुर्ता सेट दिखाते हैं, जो आपकी स्टाइल को और ज्यादा एन्हैंस कर देंगे|
प्लेन ब्लैक कुर्ता सेट
विद्या बालन का प्लेन ब्लैक कुर्ता सेट काफी खूबसूरत लग रहा है. उनके कुर्ते में प्लंजिंग नेकलाइन दी गई है. उन्होंने अनारकली कुर्ता सेट के साथ ब्लैक शीयर दुपट्टा लिया है. उनके दुपट्टे में गोल्डन जरी और सीक्विन वर्क है. अनारकली कुर्ते के साथ विद्या ने मिरर वर्क वाली गोल्डन चांदबालियां पहनी हैं. एक्ट्रेस विद्या बालन का सटल मेकअप लुक उनकी खूबसूरती को बढ़ा रहा है|
ब्लैक एंब्रायडरी कुर्ता सेट
करिश्मा कपूर ने गोल्डन एम्ब्रॉयडरी वाला ब्लैक कुर्ता कैरी किया है. एक्ट्रेस ने इसके साथ पोलका डॉट वाला गोल्डन बॉर्डर ब्लैक दुपट्टा कैरी किया है. बालों के लिए उन्होंने मिडिल पार्टिंग हेयर स्टाइल किया है. करिश्मा की चांद बालियां काफी खूबसूरत दिख रही हैं. उन्होंने ऑक्सीडाइज ज्वेलरी कैरी की है. न्यूड मेकअप उनके लुक को कंपलीट कर रहा है|
कंगना रनौत का यह ब्लैक कुर्ता सेट भी काफी स्टाइलिश लग रहा है. उनके कुर्ते पर गोल्डन जरी वर्क किया गया है. इस लुक के साथ कंगना ने हैवी ज्वेलरी कैरी की है. एक्ट्रेस ने हसली, झुमके, कंगन और अंगूठियां पहनी हैं. अपने बालों को कंगना ने मिडिल पार्ट करकेसाइड में क्लिप से फिक्स किया है|
Tags: