Black Carrot Kanji :इस होली बनाएं काली गाजर कांजी

Update: 2026-03-02 03:29 GMT
Black Carrot Kanji: होली पर हर घर में कई तरह की ड्रिंक्स बनती हैं। अगर आप इस खास मौके के लिए कोई ऐसी ड्रिंक रेसिपी ढूंढ रहे हैं जिसे घर पर बनाना आसान हो, तो आज हम आपको मार्केट में मिलने वाली महंगी कांजी के बारे में बताएंगे।
काली गाजर कांजी बनने के लिए सामग्री:
काली गाजर – 2 (पतली स्लाइस में कटी हुई)
अगर काली गाजर न मिले तो: 1 नार्मल गाजर + 1 छोटी चुकंदर
सफेद नमक -1 छोटा चम्मच
काला नमक – 1 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटी चम्मच
पिसी हुई सरसों (राई पाउडर) – 1-1.5 छोटा चम्मच
नॉर्मल पानी – 1.5 लीटर
गुनगुना पानी – आधा लीटर
काली गाजर कांजी कैसे बनती है?
सबसे पहले आप गाजर को छीलकर पतले-पतले आकार में काट लें.
अगर आपके पास काली गाजर नहीं है तो आप इसमें चुकंदर और नॉर्मल गाजर इस्तेमाल कर सकते हैं.
अब आप कटे हुए काली गाजर को एक ग्लास जार में डालें, फिर इसमें आप आधा चम्मच नमक, आधा चम्मच काला नमक, ½ चम्मच लाल मिर्च और 3 चम्मच पिसी हुई राई डालें.
अब इसमें 1.5 लीटर पानी और आधा लीटर गुनगुना पानी डालें. लकड़ी की चम्मच से इसे मिक्स करें. अब इसका ढक्कन बंद करके 3 दिन तक धूप में रखें. इसे आप दिन में 2 बार कम से कम लकड़ी की चम्मच से चलाएं. 3 दिन बाद ये बनकर तैयार हो जाएगा|
Tags:    

Similar News