Bitter Gourd Weight Loss: पेट की चर्बी कम करने के लिए इस तरह करें करेले का सेवन
Bitter Gourd Weight Loss: आप वजन तेजी से कम करने के लिए करेले का जूस पी सकते हैं। जूस के अलावा करेले की ऐसी कई रेसिपीज है, जिसका सेवन करके आप अपना वजन नियंत्रित कर सकते हैं। एक करेले में कैलोरी, फाइबर, विटामिन सी,ए, फोलेट, पोटैशियम और जिंक भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जिससे न सिर्फ वजन कम होता है, बल्कि डायबिटीज और इम्यून सिस्टम भी सही रहता है। आज हम आपको बताने वाले हैं कि करेले से कैसे आपका वजन कम होता है और इसका सेवन कैसे करना चाहिए।
ऐसे करें डाइट में करेले को शामिल
वजन कम करने के लिए आप करेले के जूस को अन्य कुछ सब्जियों के साथ मिलाकर पी सकते हैं। साथ ही इसे पकाकर खाने से इसके पोषक तत्वों में कमी आ सकती है। जिससे आपका वजन भी कम नहीं होगा। ऐसे में हमेशा करेला का कच्चा ही सेवन करें।
करेले और नींबू के जूस के सेवन से आपका वजन तेजी से कम हो सकता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले करेला के छिलके को अच्छी तरह से साफ कर लें और उसे दो भागों में काट लें। इसके बाद सफेद वाले भाग से सभी बीज को निकाल दे और छोटे-छोटे टुकड़े करके इसके बाद इन्हें कुछ देर के लिए पानी में भिगोकर रख दें। फिर मिक्सर ग्राइंडर में करेले को डालें और उसमें कुछ बूंद नींबू का रस डाल दे। साथ ही काला नमक भी मिला है और उन्हें पीस लें। इसके बाद आप इन्हें पी सकते हैं। आप अगर इसका प्रतिदिन सेवन करें तो आपका वजन तेजी से कम होगा।
करेला और खीरा जूस
करेले में आप खीरा मिलाकर भी इसका जूस बना सकते हैं। इसके लिए आप करेले और खीरे को अच्छे से छिलकर और इसका जूस निकाल लें। फिर इसमें अजवाइन और नींबू मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। आप प्रतिदिन नाश्ते के साथ इसका सेवन करें।