Besan ka dosa : ऐसे बनाएं बेसन का कुरकुरा डोसा,नोट कर लें आसान सी रेसिपी

Update: 2026-01-11 02:15 GMT
Besan ka dosa :क्या आपने कभी बेसन का डोसा खाया है? अगर नहीं, तो कम से कम एक बार इस रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखें। बेसन का डोसा बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है, तो आप ब्रेकफास्ट के लिए भी इस डिश को बना सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बेसन का डोसा बनाने के लिए हाफ कप बेसन, हाफ कप पिसी हई सूजी, 2 कप पानी, 2 स्पून बारीक कटा हुआ प्याज, 2 स्पून बारीक कटी हुई गाजर, कद्दूकस किया हुआ आधा इंच अदरक का टुकड़ा, 2 बारीक कटी हुई लहसुन की कलियां, एक बारीक कटी हुई हरी मिर्च, थोड़ा सा फ्रेश धनिया, एक-चौथाई टेबल स्पून काली मिर्च पाउडर, एक चौथाई स्पून जीरा, नमक, एक स्पून नींबू का रस और तेल की जरूरत पड़ेगी।
पहला स्टेप- सबसे पहले एक बड़े कटोरे में बेसन को अच्छी तरह से छानकर निकाल लीजिए और फिर पिसी हुई सूजी को भी छानकर इसी कटोरे में निकाल लीजिए।
दूसरा स्टेप- अब एक कप पानी एड करके सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए। इस मिक्सचर को 2 मिनट तक फेंटिए और एक स्मूद थोड़ा सा गाढ़ा बैटर तैयार हो जाएगा।
तीसरा स्टेप- इसके बाद इस बैटर में बारीक कटा हुआ प्याज, बारीक कटी हुई गाजर, कद्दूकस की हुई अदरक, बारीक कटी हुई लहसुन की कलियां, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, बारीक कटा हुआ हरा धनिया और काली मिर्च पाउडर एड कर दीजिए।
चौथा स्टेप- अब जीरा, नमक, नींबू का रस और एक कप पानी भी एड कर लीजिए और सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए।
पांचवां स्टेप- इसके बाद तवे को अच्छी तरह से गर्म करके तेल को पूरे तवे पर स्प्रेड कर लीजिए। अब बैटर को तवे पर स्प्रेड कर लीजिए और ध्यान रहे कि बैटर डालते समय गैस की आंच को कम करना है।
छठा स्टेप- लो से मीडियम फ्लेम पर इसे पकने दीजिए। लगभग 2 मिनट के बाद बेसन के डोसे के ऊपर वाले हिस्से में तेल फैलाकर इसे पलट दीजिए और दूसरी साइड को भी हल्का सा सेक लीजिए।
अब आप इस क्रिस्पी बेसन के डोसे को गर्मागर्म सर्व करें और इसके स्वाद का लुत्फ उठाएं।
Tags:    

Similar News