Besan Bread Toast Recipe: बेसन ब्रेड टोस्ट की खासियत है कि यह खाने में स्वादिष्ट तो होता ही है, इस नाश्ते को बनाने में समय बिल्कुल भी नहीं लगता है. यह ब्रेकफास्ट मिनटों में तैयार हो जाता है. ब्रेकफास्ट के अलावा आप इसे बच्चों के टिफिन में भी दे सकते हैं. अब आपको इसे बनाने की सिंपल रेसिपी बताते हैं|
बेसन ब्रेड टोस्ट बनाने की सामग्री:
ब्रेड स्लाइस – 6
बेसन – 1 कप
टमाटर कटे – 1/2 कप
शिमला मिर्च कटी – 1/2 कप
प्याज कटे – 1/2 कप
कच्चे आलू – 1/2 कप (कद्दूकस)
चाट मसाला – 1/4 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
गरम मसाला – 1/4 टी स्पून
बेकिंग सोडा – 1 चुटकी
तेल
नमक – स्वादानुसार
बेसन ब्रेड टोस्ट बनाने का तरीका:
इस टोस्ट को बनाने के लिए पहले एक बर्तन में बेसन छानकर डाल दें.
फिर आप बेसन में लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, बेकिंग सोडा, चाट मसाला और स्वादानुसार नमक डालकर उसे अच्छे से मिक्स कर दें.
इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर बेसन का गाढ़ा घोल तैयार करें.
अब आप बेसन के इस घोल में कटे हुए प्याज, कद्दूकस कच्चे आलू, कटी हुई शिमला मिर्च और कटे हुए टमाटर डालकर सभी को घोल में मिक्स कर लें.
इसके बाद अब आप एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें.
अब इस गर्म तेल में ब्रेड की स्लाइस लें और उसे बेसन के घोल में अच्छी तरह से डुबोकर तलने के लिए कड़ाही में डालें.
इस ब्रेड को आप 2-3 मिनट तक पलट-पलट कर फ्राई करें और उसे प्लेट में निकाल लें.
ब्रेकफास्ट के लिए आपकी स्वादिष्ट बेसन ब्रेड टोस्ट बनकर तैयार हो चुकी है.
इसे आप चटनी या फिर टोमेटो सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं|
Tags: