Lahsun Ke Fayde : रोज़ाना खाली पेट लहसुन खाने से हमारे शरीर को कई फायदे होते हैं। लहसुन एक ऐसी सब्जी है जिसे आयुर्वेद में जड़ी-बूटी माना जाता है। इसे खाने से शरीर कई गंभीर बीमारियों से लड़ने के लिए तैयार होता है। अगर 7 दिनों तक खाली पेट लहसुन खाया जाए तो इसके फायदे दोगुने हो जाते हैं। SAAOL हार्ट सेंटर के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. बिमल छाजेड ने बताया है कि कच्चा लहसुन खाने से किन बीमारियों से बचा जा सकता है। आइए जानते हैं।
कच्चा लहसुन खाने से किन बीमारियों से बचा जा सकता है?
पेट की बीमारियों का इलाज
रोज़ाना खाली पेट कच्चा लहसुन खाने से पेट की कई बीमारियों से बचा जा सकता है। अगर किसी को अपच या गैस और एसिडिटी की समस्या है, तो खाली पेट लहसुन खाना फायदेमंद होता है।
शरीर को डिटॉक्स करें:
खाली पेट कच्चा लहसुन खाने से शरीर डिटॉक्स भी होता है। लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो हमारे शरीर में नुकसानदायक चीजों को खत्म करने में मदद करते हैं। कच्चा लहसुन खाने से लिवर और किडनी की सेहत भी अच्छी रहती है।
कोलेस्ट्रॉल कम करें:
रोज़ाना खाली पेट लहसुन खाने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल भी कम हो सकता है। लहसुन में ऐसे गुण होते हैं जो बैड कोलेस्ट्रॉल को हटाने में मदद कर सकते हैं। हड्डियां मजबूत करें: रोज़ाना कच्चा लहसुन खाने से (कच्चे लहसुन के फायदे) शरीर में कैल्शियम की कमी दूर होती है। यह हड्डियों को मजबूत बनाता है और आर्थराइटिस के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है। इम्यूनिटी मजबूत करें: लहसुन खाने से हमारे शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इसे रोज़ाना खाने से वायरल इन्फेक्शन, सर्दी, खांसी और बुखार से बचाव हो सकता है। लहसुन खाने का सही तरीका क्या है? आप रोज़ाना 1 से 2 कली कच्चा लहसुन खा सकते हैं। इसे छीलकर खाया जाता है। कोलेस्ट्रॉल के मरीज भी शहद में डूबा हुआ कच्चा लहसुन खा सकते हैं। क्या सर्दियों में कच्चा लहसुन खाया जा सकता है? लहसुन की तासीर गर्म होती है। इसलिए सर्दियों में इसका सेवन बहुत फायदेमंद होता है। यह हमारे शरीर को अंदर से गर्म रखता है।
Tags: