Beetroot Halwa Recipe: मीठे में बनाएं चुकंदर का हलवा, जानें आसान रेसिपी

Update: 2025-11-15 06:46 GMT
Beetroot Halwa Recipe: हलवा की कई रेसिपी को आपने जरूर ट्राई किया होगा जैसे कि आटा का हलवा, सूजी का हलवा या गाजर का हलवा. लेकिन क्या आपने कभी बीटरूट यानी चुकंदर का हलवा का स्वाद चखा है? चुकंदर का हलवा खाने में टेस्टी होता है. अगर आप भी मीठा खाना पसंद करते हैं तो चुकंदर का हलवा एक बार जरूर ट्राई करें. आप इस हलवा को कम मेहनत में तैयार कर सकते हैं. इस हलवा को बनाकर घरवालों को सर्व करें. इसका स्वाद सभी को जरूर पसंद आएगा.
चुकंदर का हलवा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
चुकंदर- 2 कप
घी- 3 बड़े चम्मच
दूध- 1 कप
इलायची पाउडर- 1 छोटा चम्मच
चीनी- स्वादानुसार
पिस्ता- 10-12 बारीक कटा हुआ
काजू- 10-12 बारीक कटा हुआ
बादाम- 10-12 बारीक कटा हुआ
चुकंदर का हलवा को कैसे तैयार करें?
चुकंदर का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले आप चुकंदर को अच्छे से धो लें और छील लें. इसके बाद आप चुकंदर को कद्दूकस कर लें.
अब एक कड़ाही को गर्म करें. फिर इसमें आप घी को डालें. इसके बाद इसमें कद्दूकस किया हुआ चुकंदर को डालें और अच्छे से मिला लें. चुकंदर को नरम होने तक पका लें. इसके बाद आप दूध को डालें और गाढ़ा होने तक पका लें.
अब इसमें इलायची पाउडर और स्वादानुसार चीनी को डाल दें. हलवा को आप गाढ़ा होने तक पका लें. काजू, पिस्ता और बादाम को बारीक काट लें और हलवा में मिला दें. आपका हलवा तैयार है|
Tags:    

Similar News