Beauty Tips: चेहरे के दाग-धब्बे दूर करेगा आटे का ये मिश्रण, जानें कैसे करें इस्तेमाल
Beauty Tips: आज हम आपको बताएंगे कि चेहरे पर आटे का फेस पैक लगाने से कौन-कौन सी समस्याएं दूर हो सकती हैं. पढ़ते हैं आगे|
कैसे बनाएं आटे का फेस पैक
इसे बनाने के लिए आपके पास कच्चा दूध होना बेहद जरूरी है. अब आप एक कटोरी में दो चम्मच आटे को कच्चे दूध के साथ मिलाएं और बने मिश्रण को अपनी त्वचा पर लगाएं. उसके बाद 10 से 15 मिनट तक इस मिश्रण को अपनी त्वचा पर लगे रहने दें. अब अपनी त्वचा को धो लें. ऐसा करने से न केवल अपनी त्वचा को गंदगी से दूर रखा जा सकता है बल्कि ऑयली स्किन की समस्या से भी राहत मिल सकती है.
आटे और दही के फेस पैक से भी त्वचा की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं. ऐसे में आप एक कटोरी में दही और आटे को मिलाएं और बने मिश्रण को प्रभावित स्थान पर लगाएं. ऐसा करने से न केवल मुहांसों को साफ किया जा सकता है बल्कि पिगमेंटेशन, दाग धब्बे हटाने आदि समस्याओं से भी राहत मिल सकती है. आप चाहे तो इसमें कच्चे दूध का इस्तेमाल भी कर सकते है|
गुलाब जल और आटे के इस्तेमाल से भी त्वचा की समस्याएं दूर हो सकती है. ऐसे में आप एक कटोरी में और गुलाब जल को मिलाएं आप चाहे तो इसमें एक चम्मच नींबू के रस को मिला सकते हैं. अब बने मिश्रण को अच्छे से मिक्स करके अपने चेहरे पर लगाएं. उसके बाद अपनी त्वचा को साधारण पानी से धो लें. बता दें कि गुलाब जल के अंदर एंटीइन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो कील मुहांसों को दूर करने के साथ-साथ डेड स्किन को दूर करने में भी उपयोगी हैं. यह त्वचा की सूजन को दूर करने में आपके बेहद काम आ सकते हैं|