Beauty Tips: फाइन लाइन्स और झुर्रियों से छुटकारा दिलाएगी ये होममेड फेस क्रीम
Beauty Tips: खराब लाइफस्टाइल, तनाव, खानपान, प्रदूषण आदि के कारण कम उम्र में ही स्किन बेजान, रूखी होने के साथ चेहरे पर झाईयां, फाइन लाइन्स जैसी समस्याएं हो जाती हैं। वहीं दूसरी ओर सर्दी का मौसम। दरअसल, सर्द हवाओं के कारण चेहरे पर फाइन लाइन्स ज्यादा नजर आने लगती हैं। ऐसे में हम तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने लगते हैं। लेकिन इन प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से आपके चेहरे का नैचुरल निखार गायब हो जाता है। ऐसे में चाहे तो आप इस होममेड क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं।
होममेड फेसक्रीम बनाने का सिंपल तरीका
सामग्री
4-5 बादाम
1 चम्मच चावल
2 चम्मल एलोवेरा जेल
1 चम्मच गुलाब जल
1 चम्मच वर्जिन कोकोनट ऑयल
कुछ बूंदे एसेंशियल ऑयल
सबसे पहले रात को एक बाउल में थोड़े से पानी के साथ चावल और बादाम भिगो दें। इसके बाद सुबह बादाम के छिलके हटा लें। अब ग्राइंडर में बादाम, भीगे हुए चावल और थोड़ा सा गुलाबजल डालकर ग्राइंड कर लें। इसके बाद इसे छन्नी की मदद से छान लें। अब छने हुए पेस्ट में कोकोनट ऑयल, एलोवेरा जेल और एसेंशियल ऑयल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और एक एयरटाइट डिब्बी में रख लें।
ऐसे करें इस्तेमाल
चेहरे को अच्छे से धोकर पोंछ लें। इसके बाद इस क्रीम को चेहरे पर हल्के हाथों से लगा लें। आप चाहे इसे फेस क्रीम की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।