Beauty tips: दो चीजों से बनाएं फेस पैक पिगमेंटेशन होगा छूमंतर

Update: 2024-07-31 12:59 GMT
Beauty tips सुंदरता के उपाय: खराब वातावरण, प्रदूषण और पोषण की कमी के कारण पिगमेंटेशन की समस्या हो सकती है। वैसे तो यह समस्या 40 की उम्र के बाद शुरू होती है। लेकिन, आजकल महिलाएं कम उम्र से ही पिगमेंटेशन की समस्या से जूझ रही हैं। इस समस्या के कारण चेहरे पर काले धब्बे नजर आने लगते हैं, जो चेहरे की चमक छीन लेते हैं। अगर पिगमेंटेशन की समस्या होने लगी है, तो आप कुछ चीजों को अपनाकर इसे खत्म कर सकते हैं। 
Pigmentation 
की समस्या से छुटकारा पाने के लिए सबसे पहले अपनी डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर चीजों को शामिल करें। इसके अलावा कुछ प्राकृतिक उपायों को अपनाना शुरू करें। यहां हम आपको एक फेस पैक बता रहे हैं, जिसे आप दो चीजों को मिलाकर तैयार कर सकते हैं। देखें फेस पैक बनाने की विधि-
पपीता और शहद से बनाएं फेस पैक
इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको बस पपीता और शहद की जरूरत होगी। इसके लिए पपीते क अच्छे से धोकर छील लें। फिर इसके टुकड़ों को काट लें। अब पपीते को मैश कर लें और इसमें शहद भी मिला लें।
फायदेमंद है ये मास्क
पपीता और शहद के मास्क को आप रोजाना लगा सकते हैं। ये Exfoliation को बढ़ावा देकर स्किन को चमकदार बनाता है। फेस पैक पपीते से बनता है और इसके एंजाइम धीरे-धीरे त्वचा को एक्सफोलिएट करते हैं, जिससे चमकदार त्वचा दिखती है। वहीं शहद के जीवाणुरोधी गुण स्किन को शांत और हाइड्रेट करते हैं। ये फेस पैक ब्रेकआउट को रोककर पिग्मेंटेशन में सुधार करने में मदद करता है।
Tags:    

Similar News

-->