Beauty Tips : अपने चेहरे पर रेजर का इस्तेमाल करते वक्क रखें इन बातों का ध्यान
Beauty Tips : रेजर के इस्तेमाल से बाल काफी आसानी से हट जाते हैं, और चेहरा चमक उठता है।
वैसे तो इसका इस्तेमाल करना काफी आसान होता है, लेकिन फिर भी जाने अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां हो जाती हैं, जिस कारण चेहरे पर कट लग जाता है। इसी के चलते हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका ध्यान आपको उस वक्त रखना है, जब आप फेशियल रेजर का इस्तेमाल कर रही हों।
होना चाहिए साफ
यदि आप चेहरे पर रेजर का इस्तेमाल करती हैं तो ये आपके लिए सबसे अहम नियम है। आपका ये रेजर पूरी तरह से साफ होना चाहिए। अगर ये थोड़ा सा भी गंदा होगा, या फिर इसमें जंग लगी होगी, तो इसकी वजह से आपकी त्वचा डैमेज हो सकती है। जंग लगे हुए रेजर की वजह से स्किन पर इंफेक्शन का खतरा भी बना रहता है।
चेहरे को मॉइश्चराइज करने के बाद करें इस्तेमाल
यदि चेहरे पर रेजर का इस्तेमाल कर रही हैं तो ऐसे सीधे त्वचा पर इसे न चलाएं। इसके पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह से मॉइश्चराइज अवश्य करें, ताकि आपका चेहरा खिल उठे। यदि आपके पास महिलाओं वाली शेविंग क्रीम नहीं है तो एलोवेरा जेल का इस्तेमाल भी आप कर सकती हैं।
यदि आप चेहरे पर रेजर का इस्तेमाल करती हैं तो उसकी दिशा को सही रखें। गलत दिशा में रेजर का इस्तेमाल करने से बालों की ग्रोथ पर फर्क पड़ता है। अक्सर गलत दिशा में रेजर के इस्तेमाल से ही चेहरे पर कट लगता है।
हाथों को रखें हल्का
रेजर का इस्तेमाल कर रही हैं तो कभी भी टाइट हाथों से ये न चलाएं। रेजर के इस्तेमाल के समय अपने हाथों को हमेशा हल्का ही रखें। हल्के हाथों से यदि आप रेजर चलाएंगी, तो चेहरे के बाद ज्यादा अच्छी तरह से साफ होंगे। वरना आपको चेहरे पर कट लग सकता है।
चेहरे को रगड़े नहीं
कभी भी रेजर के इस्तेमाल के बाद अपने चेहरे को रगड़े नहीं। चेहरा रगड़ने की वजह से इसपर जलन हो सकती है। रेजर के इस्तेमाल के बाद हमेशा सॉफ्ट टॉवल से थपथपा कर चेहरे को सुखाएं। इसके बाद अपने स्किन टाइप के हिसाब से मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें।