Beauty Tips: रसोई में पड़ी इन चीजों से चेहरे का ग्लो पाए वापस

Update: 2024-07-07 18:51 GMT
Beauty Tips: लड़कियां खूबसूरती बरकरार रखने के लिए अलग-अलग ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर सकती है। मगर इनमें कैमिकल्स होने से स्किन खराब होने का डर रहता है। मगर क्या आप जानती है कि आपकी किचन में ही खूबसूरती को बढ़ाने की कई चीजें छिपी है? जी हां, आप अपनी रसोई में मौजूद कई चीजों का इस्तेमाल करके खूबसूरती पर चार-चांद लगा सकती है। चलिए जानते हैं इसके बारे में...
कच्चा दूध
ये त्वचा को गहराई से पोषित करता है। ऐसे में रुखी, बेजान व सूरज की तेज रोशनी से झुलसी त्वचा अंदर से रिपेयर होती है। यह त्वचा का प्राकृतिक निखार लौटाने में मदद करता है। ऐसे में चेहरा साफ, निखरा, मुलायम व 
Glowing 
नजर आता है। इसके लिए एक कटोरी में 1-2 बड़ा चम्मच कच्चा दूध लें। अब कॉटन की मदद से इसे चेहरे व गर्दन पर लगाएं। हल्के हाथों से मसाज करें। पिर 15 मिनट तक लगा रहने दें। बाद में गुनगुने या ताजे पानी से इसे धो लें।
हल्दी
इसमें मौजूद करक्यूमिन त्वचा की कोशिकाओं को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। ऐसे में चेहरे पर पड़े दाग, धब्बे, काले घेरे, सनटैन आदि की समस्या से छुटकारा मिलता है। इसके लिए एक कटोरी में 1-1 बड़ा चम्मच कच्चा दूध और शहद मिलाएं। अब इसमें 1/4 छोटा चम्मच हल्दी मिलाकर 15-20 मिनट तक चेहरे पर लगाएं। बाद में ताजे या गुनगुने पानी से धो लें।
बेसन
यह त्वचा को स्क्रब करके डेड स्किन सेल्स साफ करता है। त्वचा में मौजूद अतिरिक्त तेल साफ होकर चेहरा साफ, निखरा, मुलायम व ग्लोइंग नजर आता है। इसके लिए एक कटोरी में 1-1 बड़ा चम्मच बेसन, टमाटर का रस और कुछ बूंदें नींबू की मिलाएं। तैयार पेस्ट को 15 मिनट तक चेहरे पर लगाएं। बाद में ठंडे पानी से धो लें। आप इसमें दूध व शहद मिलाकर भी फेसपैक बना सकती है।
शहद
इसमें मौजूद विटामिन, एंटी-बैक्टीरियल, Anti-Viral
 व औषधीय गुण त्वचा को गहराई से पोषित करके रंगत निखारने में मदद करते है। इसके अलावा इससे फटे, रुखे होठों के साथ घुटनों और कोहनियों की समस्या से भी आराम मिलता है। इसके लिए जरूरत अनुसार शहद लेकर उसे चेहरे, गर्दन, होंठ, कोहनी, घुटनों आदि पर हल्के हाथ से रगड़ते हुए लगाएं। इसे 20 मिनट तक लगा रहने दें। बाद में ताजे पानी से धो लें।
Tags:    

Similar News

-->