Basant Panchami Special Kesar Kheer: मां सरस्वती के भोग के लिए परफेक्ट खीर

Update: 2026-01-22 06:14 GMT
Basant Panchami Special Kesar Kheer: यह खीर घर पर आसानी से बन जाती है और पारंपरिक होने के साथ पूरी तरह भोग के लिए परफेक्ट होती है. अगर आप इस बसंत पंचमी पर मां सरस्वती को खास अर्पित करना चाहते हैं, तो यहां जानिए पारंपरिक केसर खीर बनाने की पूरी आसान रेसिपी|
पारंपरिक केसर खीर बनाने के लिए किन चीजों की जरुरत है?
फुल क्रीम दूध – 2 लीटर
बासमती चावल (30 मिनट भिगोए हुए) – 1/2 कप
केसर – 1/2 छोटा चम्मच
चीनी – 1/2 कप (स्वादानुसार)
इलायची पाउडर – 1 छोटा चम्मच
गुलाब जल – 2 बड़े चम्मच
किशमिश – 2 बड़े चम्मच (भिगोई हुई)
कटी हुई बादाम – 2 बड़े चम्मच
कटी हुई पिस्ता – 2 बड़े चम्मच
कटी हुई काजू – 2 बड़े चम्मच
सूखी गुलाब की पंखुड़ियां (ऑप्शनल) – 2 बड़े चम्मच
पारंपरिक केसर खीर कैसे बनाएं?
1. पारंपरिक केसर खीर बनाने के लिए सबसे पहले दूध को एक बड़े भगोने में डालकर उबालें. जब दूध उबलने लगे, तब उसमें केसर डाल दें. केसर दूध को सुनहरा रंग और खुशबू देगा. ध्यान रहे, दूध को लगातार हिलाते रहें ताकि वह नीचे से चिपके नहीं.
2. अब इसमें 30 मिनट भिगोए हुए बासमती चावल डालें. आंच धीमी रखें और चावल को धीरे-धीरे पकने दें. चावल तब तक पकाएं जब तक वे पूरी तरह नरम और दूध गाढ़ा न हो जाए. बीच-बीच में चम्मच से हिलाते रहें.
3. जब चावल पक जाए और खीर गाढ़ी हो जाए, तब इसमें चीनी डालें. स्वादानुसार चीनी डालें और अच्छे से घुल जाने तक हिलाएं. उसके बाद इलायची पाउडर और गुलाब जल मिला दें. फिर इसे 2 – 3 मिनट तक पकाएं और आंच बंद कर दें.
4. अब भिगोई हुई किशमिश और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स जैसे बादाम, पिस्ता और काजू डालें. सभी चीजों को हल्के हाथ से मिलाएं ताकि ड्राई फ्रूट्स टूटें नहीं. आप चाहें तो कुछ ड्राई फ्रूट्स को सजावट के लिए अलग रख सकते हैं.
5. खीर को कुछ समय के लिए ठंडा होने दें. फिर इसे मां सरस्वती के भोग में चढ़ाएं|
Tags:    

Similar News