Diabetes में फायदेमंद है जौ का पानी, जाने तरीका

Update: 2024-08-20 13:13 GMT
हेल्थ टिप्स Health Tips: बढ़ता वजन आजकल हर दूसरे व्यक्ति के लिए एक बड़ी समस्या बन गया है। चिंता की बात यह है कि अगर मोटापे या वजन बढ़ने को गंभीरता से नहीं लिया जाता तो इससे कई अन्य गंभीर रोग भी व्यक्ति को अपना शिकार बनाने लगते हैं। अगर आप भी अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं तो डाइटिंग छोड़कर जौ के पानी को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। जौ में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, डाइट्री फाइबर, आयरन, कैल्शियम, जिंक, सेलेनियम और मैग्नीशिय जैसे जरूरी पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं। इसके अलावा जौ में
एंटीऑक्सीडेंट्स
और फाइटोकेमिकल्स भी मौजूद होते हैं। जो वेट लॉस के साथ बीपी कंट्रोल रखने जैसे सेहत को कई गजब के फायदे पहुंचाते हैं।
जौ का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे-
डायबिटीज-
शुगर रोगियों के लिए जौ का पानी बेहद फायदेमंद माना जाता है। जौ का पानी body में शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करता है। अगर आप भोजन के बाद एक कप जौ का पानी पीते हैं, तो इससे ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है।
वेट लॉस-
जौ का पानी एक प्राकृतिक वेट लॉस ड्रिंक है। अगर आप अपने बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए कोई नैचुरल वेट लॉस ड्रिंक ढूंढ रहे हैं, तो जौ का पानी एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह पाचन में सुधार करके मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है। जिससे भोजन को जल्दी पचाने और अतिरिक्त कैलोरी को तेजी से जलाने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद उच्च घुलनशील फाइबर वजन को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है
बॉडी डिटॉक्स-
जौ का पानी पीने से बॉडी डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। जौ का पानी शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालकर किडनी को साफ और फंक्शन में सुधार करने में मदद करता है।
पाचन स्वास्थ्य को बढ़ाता है
जौ का पानी पाचन स्वास्थ्य के लिए भी वरदान से कम नहीं है। इसमें मौजूद फाइबर की अधिकता पेट से जुड़ी समस्याओं को कम करके मल त्याग की क्रिया को आसान बनाती है। जिससे कब्ज की समस्या में भी राहत मिलती है।
हाई ब्लड प्रेशर में रामबाण-
जिन लोगों को हाई बीपी की समस्या है, उनके लिए भी जौ का पानी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसे पीने से हाई बीपी के स्तर को सामान्य किया जा सकता है।
जौ का पानी बनाने का तरीका-
जौ का पानी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में 5-6 कप पानी डालकर उसमें एक कप जौ, एक दालचीनी और अदरक का एक टुकड़ा डालकर 10 मिनट तक उबालें। उसके बाद इस पानी को एक बर्तन में छानकर ठंडा कर लें। अब इसमें एक चम्मच शहद और नींबू का रस मिलाकर पी लें। सुबह खाली पेट या भोजन के 15 मिनट बाद आप इस ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं।
Tags:    

Similar News

-->