Bakrid Special Dishes: इन व्यंजनों के बिना अधूरा है बकरीद का त्योहार

Update: 2025-06-04 01:28 GMT
Bakrid Special Dishes: लोग बकरीद की बधाई देने एक-दूसरे के घर जाते हैं, जिस कारण हर घर मं तमाम तरह के पकवान बनाए जाते हैं। घरों की महिलाएं इस कोशिश में रहती हैं, कि वो पारंपरिक पकवान ही बनाएं। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही पारंपरिक पकवानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें बकरीद पर बनाना काफी जरूरी होता है।
यखनी पुलाव:
जो भी व्यक्ति नॉनवेज खाता हो, उसे यखनी पुलाव पसंद न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। इसे भी आप पहले से तैयार करके रख सकती हैं। इसे बनाने में भी मटन का इस्तेमाल होता है। यखनी पुलाव के साथ रायता और मसालेदार ग्रेवी अवश्य परोसें, वो इसका स्वाद बढ़ा देंगी।
मटन कोरमा:
बकरीद के मौके पर लोगों को मटन कोरमा भी खाना काफी पसंद होता है। रिच ग्रेवी में पका हुआ मटन कोरमा नान या रोटी के साथ लाजवाब लगता है। इसमें दही, प्याज, मसाले और देसी घी की खुशबू होती है, जो इसे स्वादिष्ट बना देती है। इसलिए बकरीद के मौके पर इसे भी तैयार करें।
मटन बिरयानी:
त्योहार जब बकरीद का हो, और मटन बिरयानी न बने, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। खड़े मसालों, केसर, देसी घी और नर्म मटन के साथ बनाई गई बिरयानी सबका दिल जीत लेती है। इसका स्वाद अच्छा तभी आता है, जब मटन को अच्छी तरह से मेरिनेट किया गया हो और इसे दम लगाकर अच्छे से धीमी आंच पर पकाया गया हो। ये जितना धीमी आंच पर पकेगी, उतनी ही स्वादिष्ट बनेगी।
इसे स्टार्टर की तरह भी परोसा जा सकता है। बकरीद पर अपने मेहमानों को सीक कबाब बनाकर खिलाएं। इसे आप पहले से तैयार करके रख सकती हैं। इसे चटनी के साथ परोसेंगी तो इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाएगा। यदि अपने मेहमानों को एकदम गरमागम कबाब खिलाना चाहती हैं तो उसका प्री मिक्स तैयार करके फ्रइज में रखें और जरूरत पड़ने पर इसे निकालकर ग्रिल करें।
Tags:    

Similar News