Baby Hair Styling Tips: बेबी हेयर यानी छोटे-छोटे नए बाल जो अक्सर हेयरलाइन या माथे के पास उग आते हैं। स्टाइलिंग के दौरान ये बाल अक्सर निकल आते हैं और पूरा लुक बिखरा-बिखरा सा लगने लगता है। कई बार ये इतने ज़िद्दी होते हैं कि किसी भी हेयरस्टाइल के साथ सेट नहीं होते। ऐसे में आपको परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। बस थोड़ी सी समझदारी और सही तकनीक अपनाकर आप इन बेबी हेयर्स को खूबसूरती से सेट कर सकती हैं।
इस लेख में हम आपको 5 आसान और असरदार टिप्स बताएंगे जिनकी मदद से आप न सिर्फ़ बेबी हेयर को कंट्रोल में रख पाएँगी, बल्कि इन्हें अपने लुक का स्टाइलिश हिस्सा भी बना सकती हैं। तो आइए जानते हैं बेबी हेयर को कैसे सेट करें ताकि आपका हेयरस्टाइल परफेक्ट और प्रोफेशनल लगे।
टूथब्रश इस्तेमाल करें:
बेबी हेयर को सेट करने के लिए आप टूथब्रश का इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि किसी बड़े ब्रश की बजाय छोटे, सॉफ्ट ब्रिसल्स वाले टूथब्रश से बेबी हेयर को बेहतर कंट्रोल किया जा सकता है। इस के लिए आपको ब्रश को बस हल्का गीला करके उससे बेबी हेयर पर कंघी की तरह फिराना है। ये तकनीक आपके बेबी हेयर को अच्छी तरह स्मूद और सटीक शेप देती है।
हल्के जेल चुनाव करें:
यदि आप अपने बालों को सही से सेच करना चाहती हैं तो हल्के जेल या फिर एलोवेरा जेल का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इसके लिए एक ब्रश में हल्का सा एलोवेरा जेल लेकर उसे बेबी हेयर पर अप्लाई कर लें। इससे बाल आपक में चिपक जाएंगे और आपका लुक अच्छा दिखेगा।
स्कार्फ से बांधें:
बेबी हेयर को सेट करने का ये सबसे अच्छा तरीका है। इसके लिए आपको बस बालों को अच्छी तरह से कंघी करने के बाद सिल्क फैब्रिक का स्कार्फ बालों पर बांधना है। इसे तकरीबन 10 मिनट के लिए बांधें और फिर असर देखें। इससे बाल सेट हो जाएंगे और बिखरे-बिखरे नहीं लगेंगे।
ये एक DIY हैक है, जिसमें बेबी हेयर को सेट करने के लिए लोग मस्कारा इस्तेमाल करते हैं। इसके लिए मस्कारा के एक स्ट्रॉक को बेबी हेयर पर अप्लाई करना है। ऐसा करते ही आपके बाल पूरी तरह से सेट होकर आपस में चिपक जाएंगे, जिससे स्लीक लुक आएगा।
Tags: