Baba Ramdev Tips: बवासीर से छुटकारा पाने के लिए बाबा रामदेव का उपाय

Update: 2025-05-30 05:39 GMT
Baba Ramdev Tips: बवासीर के कारण मलाशय के अंदर या बाहर सूजन आ जाती है और लोगों का उठना या बैठना भी मुश्किल हो जाता है. गलत खान-पान, जीवनशैली, लंबे समय से कब्ज और एक ही जगह पर बैठकर काम करने की वजह से लोगों में यह बीमारी तेजी से बढ़ रही है. आयुर्वेद में बवासीर को अर्श कहा जाता है और यह बीमारी धीरे-धीरे गंभीर रूप ले सकती है. इसलिए समय रहते इसका समाधान कर लेना चाहिए. ऐसे में योगगुरु बाबा रामदेव ने बवासीर से छुटकारा पाने के कुछ आसान उपायों के बारे में बताए है, आइए जानते हैं उनके उपायों के बारे में विस्तार से|
दूध और नींबू का सेवन करें:
बाबा रामदेव ने बवासीर को जड़ से मिटाने का सबसे पहला और आसान तरीका दूध और नींबू को बताया है. इसके लिए सुबह-सुबह खाली पेट एक कप गुनगुने दूध में एक नींबू निचोड़कर पी जाएं. लगातार 7 दिन ऐसा करें. ऐसा करने से लगभग 03 दिन के अंदर ही बवासीर की समस्या से राहत मिल सकती है और कुछ ही दिनों में यह समस्या दूर हो सकती है|
बाबा के अनुसार बवासीर को खत्म करने का दूसरा उपाय है नागादोन का पौधा. नागादोन के 5 से 7 पत्तों को 3 दिन तक चबाने से बवासीर ठीक हो जाती है. इस पत्ते को चबाने से पहले दिन से ही खून आना बंद हो जाता है और एक हफ्ते में ही समस्या पूरी तरह से ठीक हो जाती है|
इसके अलावा बवासीर को जड़ से खत्म करने के लिए रोजाना डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लेनी चाहिए और नियमित रूप से योग का अभ्यास करना चाहिए. बवासीर की समस्या में मसालेदार भोजन, जंक फूड और ज़्यादातर तले हुए भोजन से बचना चाहिए. खाने में हरी सब्जियां, फाइबर से भरपूर अनाज जैसे साग, ओट्स, फल और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं|
Tags:    

Similar News