Atta Dosa Recipe: डोसा आमतौर पर सूजी यानी रवा, चावल और उड़द की दाल को भिगोकर और पीसकर बनाया जाता है. इस घोल को थोड़ी देर फर्मेंट भी किया जाता है, ताकि डोसे का स्वाद सही लगे और ये सॉफ्ट और क्रिस्पी भी बने. आपका होममेड डोसा खाने का मन है, लेकिन घर पर सूजी या चावल का आटा नहीं है तो आप आटे से भी आटा डोसा बना सकते हैं.चलिए जानते हैं कैसे बनाएं दो मिनट में आटे का डोसा |
आटा डोसा बनाने के लिए सामग्री:
तैयारी का समय: 1 मिनट
पकाने का समय: प्रति डोसा 2 मिनट
सर्विंग: 2-3 व्यक्तियों के लिए
डोसा बैटर के लिए सामग्री
गेहूं का आटा – 1 कप
रवा – 1/4 कप
नमक – 1 छोटा चम्मच
चीनी – 1 छोटा चम्मच
दही – 1/2 कप
बेकिंग सोडा – 1/2 छोटा चम्मच
सब्जी के लिए सामग्री:
उबले आलू – 5-6
तेल – 2 बड़े चम्मच
राई – 1 छोटा चम्मच
उड़द दाल – 1 छोटा चम्मच
चना दाल – 1 छोटा चम्मच
हींग – 1/4 छोटा चम्मच
करी पत्ते – 8-10
बड़ा प्याज़, कटा हुआ – 1
अदरक बारीक कटा – 1 छोटा चम्मच
हरी मिर्च बारीक कटी – 1 छोटा चम्मच
नमक – 1 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
हरा धनिया – थोड़ा सा, कटा हुआ
आटा डोसा बनाने की विधि:
-डोसा का घोल बनाने के लिए मिक्सर जार में दही, नमक, आटा, सूजी, चीनी सभी सामग्री को सवा कप पानी के साथ डालकर पेस्ट बना लें.
-डोसा तवा या गर्म करें. इसके ऊपर थोड़ा पानी छिड़ककर साफ करें और एक कलछी भर घोल फैलाएं. ऊपर से 1 छोटा चम्मच तेल डालें और कुरकुरा होने तक पकाएं. उतारकर सब्जी के साथ परोसें|
आलू की सब्जी कैसे बनाएं:
-आलू की सब्जी बनाने के लिए, एक पैन में तेल गर्म करें. इसमें राई, दालें और करी पत्ते डालकर सुनहरा होने तक भूनें.
-कटे हुए प्याज़, अदरक और हरी मिर्च डालकर इन्हें भी गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें.
-सभी मसाले और नमक डालकर मिलाएं. उबले हुए आलू तोड़कर डालें और 3-4 मिनट तक भूनें.
-हरी धनिया पत्ती से सजाकर डोसा के साथ गर्म सर्व करें|