क्या आप भी कर रहे हैं तेल लगाते समय ये गलतियां, बनती हैं बाल टूटने का कारण

बनती हैं बाल टूटने का कारण

Update: 2023-08-16 13:09 GMT
अक्सर महिलाएं बालों को पोषण देने के लिहाज से तेल लगाती हैं और बालों में मसाज करती हैं। लेकिन तेल लगाने के बाद बालों के टूटने की समस्या से परेशान रहती हैं। जी हाँ, कई महिलाओं के बाल तेल लगाने के बाद बहुत टूटते हैं। ऐसे में आप जरूर कुछ गलती कर रही हैं और आपको इन्हें जानने की जरूरत हैं। तो आइये जानते हैं बालों में तेल और मसाज करने का सही तरीका ताकि आपके टूटते बालों को बचाया जा सकें।
बालों में कब करें मसाज?
ज्यादातर महिलाएं बालों में सीधे तेल लगाने के तुरंत बाद मसाज शुरू कर देती हैं। इससे बाल टूटने लगते हैं। ऐसी स्थिति में आपको सबसे पहले बालों में कंघी करनी चाहिए फिर हल्के हाथों से मसाज करना चाहिए। इससे बाल नहीं टूटेंगे। जब आप बालों में कंघी करने के बाद तेल लगाएंगी तो ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा। साथ ही तेल जड़ों में गहराई से अवशोषित होगा।
बालों में तेल लगाने का तरीका
आमतौर पर महिलाएं कटोरी में तेल लेकर उसमें उंगलियां डुबोती हैं और बालों में तेल लगाकर मसाज करने लगती हैं। दरअसल, पहले आपको बालों में कंघी और ब्रश करना चाहिए। इसके बाद कॉटन को तेल में डुबोकर बालों में लगाना चाहिए। इससे हेयर फॉल नहीं होता है। साथ ही बालों को बेहतर पोषण मिलता है और डैंड्रफ की समस्या भी नहीं होती है।
मसाज के बाद क्या आप बालों को बांधती हैं?
ज्यादातर महिलाएं तेल लगाने और मसाज करने के बाद बालों को बांधकर घर का काम करने लगती हैं। बालों में तेल लगाने के बाद इन्हें बांधना नहीं चाहिए। इससे तेल स्कैल्प को सॉफ्ट कर देता है जिससे बाल टूटने लगते हैं।
Tags:    

Similar News

-->