काले होंठों को गुलाबी करने के लिए लगाएं ये सस्ता तेल

Update: 2023-08-21 11:11 GMT
लाइफस्टाइल: आपने अक्सर लोगों को अपने बालों और स्किन पर अरंडी का तेल अप्लाई करते देखा होगा। कुछ लोग इसका सेवन करते हैं। क्योंकि इससे कई सेहत संबंधी फायदे मिलते हैं। औषधीय गुणों से भरपूर अरंडी पोषक तत्वों के साथ कई गुणों से भूरपूर होता है। इसमें ओमेगा-6 और 9 जैसे हेल्दी फैट्स मौजूद होते हैं। इसमें विटामिन ई की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है। अरंडी एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट के तौर पर काम करता है।
इसके अलावा अरंडी के तेल में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। अरंडी के तेल का सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और पेट भी स्वस्थ रहता है। अरंडी का तेल रोजाना अपने चेहरे पर अप्लाई करने से एलर्जी, कील-मुंहासे और दाग-धब्बे आदि की समस्या से निजात मिलती है। ऐसे में अगर आप रोजाना अपने होंठों पर अरंडी का तेल अप्लाई करती हैं। तो होंठ कोमल और गुलाबी बनते हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको होंठों पर अरंडी का तेल लगाने के फायदे और अप्लाई करने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं।
होंठों पर ऐसे लगाएं अरंडी का तेल
होंठों पर अरंडी का तेल अप्लाई करने से पिगमेंटेशन की समस्या दूर होती है।
इससे होंठों की डेड स्किन साफ होती है।
होंठों पर अरंडी का तेल लगाने से ड्राईनेस दूर होती है।
इसको अप्लाई करने से होंठ नैचुरली पिंक होते हैं। साथ ही होंठ हाइड्रेट भी होते हैं।
कटे-फटे होंठों से छुटकारा मिलता है।
इस तेल को लगाने से काले-चपटे होंठों की समस्या भी दूर होती है।
अरंडी के तेल को रोजाना अप्लाई करने से होंठ नैचुरली पिंक होने लगते हैं।
ऐसे लगाएं कैस्टर ऑयल
होंठों को स्वस्थ और नैचुरली गुलाबी रखने के लिए आप अरंडी के तेल को सीधे तौर पर भी अप्लाई कर सकती हैं। इसके लिए आप अरंडी के तेल की 1-2 बूंद ले लें। फिर होंठों पर 1-2 मिनट तक मसाज करें। फिर इसे ऐसे ही छोड़ दें। आप रोजाना बाहर जाने से पहले और रात में सोने से पहले इस तेल को अप्लाई कर सकती हैं। आप चाहें तो अरंडी के तेल से बने लिप बाम मार्केट से भी खरीद सकते हैं। या इसे घर पर भी बनाकर तैयार कर सकते हैं।
अरंडी के तेल से लिप बाम बनाना काफी आसान है। इसे बनाने के पहले एक पैन में शिया बटर का एक छोटा टुकड़ा डालना है। अब इसे गर्म करके पिघला लें। फिर गैस बंद कर दें और उसमें 1-1 चम्मच अरंडी का तेल, कोई एक अन्य तेल और शहद डालकर मिक्स कर लें। इस आसान तरीके से आपका लिप बाम तैयार है। इसे रोजाना होंठों पर लगाने से होंठ नैचुरली गुलाबी हो जाएंगे।
Tags:    

Similar News

-->