नीम के जाने गजब फायदे

Update: 2023-08-20 15:19 GMT

1. नीम बात पित्त कफ तीनों दोषों को दूर करता है।
2. नीम वृक्ष के पत्ते, फल, फूल, जड़ और छाल सभी के सभी लाभदायक है। ऐसा बहुत कम वृक्षों में देखा गया है
3. इसकी कोप्ले गर्मी, कोड़ और कफ को खत्म करने वाली होती है। इसके पत्ते पेट के कीड़े, जहर, अरुचि और अपच नाशक होता है।
4. इसके पत्तों को अगर अनाज में रख दिया जाए तो उसमें कीड़े नहीं लगेंगे।
5. नीम के वृक्ष के फल बवासीर में, कोड़ और पेट के कीड़े को खत्म करने वाले होते हैं। इसके पके फल निंबोली खून, पित्त, कफ, आंखों के रोग और दमा को खत्म करने वाला होता है।
6. इस पेड़ के फूल कफ और पेट के कीड़ों को खत्म करने वाले हैं।
7. इस पेड़ केफल निबोली की गिरी चर्म रोगों में विशेष रूप से आरोग्यता देती है।
8. नीम का तेल चर्म रोग, पेट के कीड़े, दांत, मस्तक और छाती के दर्द को मिटाने वाला होता है।
9. नीम कड़वा होता है। खून को साफ करने वाला होता है। जो व्यक्ति लगाता नीम का सेवन करते हैं उनको चर्म रोग नहीं होते हैं।
10. खून की खराबी से होने वाले सभी रोगों में नीम अद्भुत तरीके से काम करता है।
11. नीम ज्वरनाशक भी है जो लोग नीम का सेवन प्रतिदिन करते हैं उन्हें ज्वर नहीं होता।और आयुर्वेद में कहा भी गया है कि चैत्र मास को अगर पूरा महीने नीम का सेवन किया जाए तो पूरे वर्ष बुखार नहीं होता।
12. नीम टॉक्सिंस को बाहर निकालने में शरीर की मदद करता है।
13. नीम शरीर में किसी भी प्रकार के सुन्नपन को खत्म करता है।अगर शरीर के किसी अंग में सुन्नपन आ गया हो तो नीम के तेल की 3 से 4 सप्ताह तक मालिश से सुन्नपन खत्म हो जाता है।
14. अफीम खाने की लत से छुटकारा दिलाता है नीम। नीम के पत्तों का रस एक-एक चम्मच सुबह-शाम पीने से आफीम खाने की आदत छूट जाती है।
Tags:    

Similar News

-->