आम से बना अमावट, देगा अपना अनोखा स्वाद

Update: 2023-07-19 13:53 GMT
आवश्यक सामग्री :
- दशहरी आम 1 किलो
- एक गहरी तली की थाली
- थोड़ा-सा घी
बनाने की विधि :
- सबसे पहले आम को धोकर साफ कर लें।
- अब सभी आमों को अच्छी तरह दबा लें और रोल कर लें। ऐसा करने से इनका गूदा आसानी से निकल जाएगा।
- अब थाली में घी लगाकर चिकना कर लें।
- इसके बाद आम के ऊपरी हिस्से को काटकर निकाल लें। और इसका थोड़ा-सा रस अलग गिरा दें।
- इसके बाद आम का सारा रस थाली में अच्छी तरह निचोड़कर गिरा लें।
- इसी तरह से बाकी बचे आमों का गूदा थाली में निचोड़कर गिरा लें।
- रस से भरी थाली को धूप में कुछ दिनों के लिए रखें।
- ध्यान रखें इस थाली को दिन में धूप में रखें और शाम होते ही अंदर रखें।
- 4-5 दिनों के बाद आप पाएंगे कि अमावट अच्छी तरह सूख गया है।
- इसके बाद अमावट को मनपसंद शेप में काटकर रख लें।
Tags:    

Similar News

-->