Aloo Paratha Tips: आलू के पराठे हर किसी के पसंदीदा होते हैं, लेकिन स्टफिंग का बाहर निकल जाना या पराठा फट जाना एक बहुत ही आम समस्या है। अगर आप भी चाहते हैं कि आपके आलू के पराठे एकदम गोल, कुरकुरे और स्टफिंग से भरपूर हों, तो नीचे दिए गए कुछ बेहतरीन ट्रिक्स और टिप्स को जरूर अपनाएं।
आलू पराठा बनाने की स्मार्ट टिप्स और ट्रिक्स :
आलू को सही तरीके से उबालें: आलू को ज्यादा पानी में उबालने से वह गीले और चिपचिपे हो जाते हैं. आलू को प्रेशर कुकर में सिर्फ 2-3 सीटी तक उबालें और ठंडा होने पर पूरी तरह सूखा लें|
. स्टफिंग में न डालें ज्यादा पानी वाली चीजें: हरा धनिया, प्याज, अदरक या हरी मिर्च डालते समय ध्यान रखें कि ये चीजें पानी न छोड़ें. नमक हमेशा स्टफिंग में आखिरी में डालें ताकि पानी न निकले|
स्टफिंग को अच्छे से मिक्स और स्मूद करें: उबले आलू को एकदम स्मूद मसलें ताकि उसमें कोई मोटा टुकड़ा न हो. कोई भी टुकड़ा आटे को फाड़ सकता है|
आटा थोड़ा सख्त गूंधें और आराम दें: पराठे के लिए आटा बहुत मुलायम न हो, नहीं तो बेलते समय फटेगा. गूंधने के बाद 15-20 मिनट ढककर रखें ताकि आटा सेट हो जाए|
स्टफिंग करते वक्त बॉल को मोटा और किनारों से पतला रखें
बेलने से पहले लोई को बीच में से मोटी और किनारों से पतली रखें, इससे स्टफिंग बराबर फैलेगी|
बेलते वक्त हल्का दबाव दें: पराठा बेलते समय ज़्यादा जोर न लगाएं, हल्के हाथ से बेलें. बेलन से धीरे-धीरे गोल आकार में फैलाएं|
तवे पर पकाते समय मध्यम आंच रखें: बहुत तेज़ आंच पर पराठा जल सकता है और अंदर कच्चा रह सकता है. एक साइड हल्का सिक जाए तब दूसरी साइड पलटें और फिर घी या मक्खन लगाएं|
Tags: