Aloo-Palak Puri: ठंड का मौसम चल रहा है. इस समय घर में पालक जरूर आते हैं जिससे हम पराठा, साग, सब्जी,पूरी और भी कई सारी डिश बनाते हैं. अगर आप भी घर में रखी पालक से पूरी बनाना चाहते हैं तो आज हम आपको किचन में रखी एक और सब्जी के साथ पूरी बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं. अगर आप रोज की साधारण पूरी में कुछ नया ट्विस्ट डालने का ढूंढ रहे हैं, तो आलू-पालक पूरी आपके लिए एक परफेक्ट विकल्प है. आलू-पालक पूरी घर में बनाने के बाद ये बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी की पसंद बन जाएगी. आइए जानते हैं इस आर्टिकल की मदद से घर पर आलू-पालक पूरी बनाने की विधि|
आलू-पालक पूरी बनाने के लिए क्या सामग्री लगती हैं?
गेहूं का आटा – 2 कप
उबले हुए आलू – 2 मैश किया हुआ
पालक – 1 कप
हरी मिर्च – 1–2
अजवाइन – आधा छोटा चम्मच
हल्दी – आधा छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
तेल – जरूरत के अनुसार
आलू-पालक पूरी बनाने की विधि क्या है?
आलू-पालक पूरी बनाने के लिए आप सबसे पहले पालक को अच्छी तरह धो लें. फिर इसे उबलते हुए पानी में डालकर 3-4 रखें. इसके बाद आप इसे ठंडे पानी में डालकर ठंडा होने दें और मिक्सर में हरी मिर्च के साथ पेस्ट बना लें.
अब आप एक बर्तन आटा, मैश आलू, पालक पेस्ट, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन और नमक डालें. इसमें आप 2 चम्मच तेल डालकर सख्त आटा गूंथ लें. अब आटे को 10 मिनट ढककर रख दें.
पूरी बेलने के लिए आटे से छोटे गोल बना लें, फिर बेलन से छोटी-छोटी पूरी बेल लें.
अब कड़ाही में तेल गर्म करें, तेल गर्म हो जाने के बाद बेली हुई पूरी को तेल में डालें. इसे दोनों तरफ अच्छे से तलकर निकाल लें.
अब तैयार है सॉफ्ट और फूली हुई आलू-पालक पूरी. इसे आप किसी भी सब्जी के साथ गरमा-गरम सर्व करें|