आचार्य चाणक्य के अनुसार पत्नी को भूलकर भी नहीं बतानी चाहिए ये 4 बातें

आचार्य चाणक्य

Update: 2021-06-19 15:47 GMT

महान अर्थशास्त्री, समाजशास्त्री और कूटनीतिज्ञ आचार्य चाणक्य बेहद ही बुद्धिमान थे। उन्होंने अपने नीतियों के दम पर ही नंदवंश का नाश कर, एक साधारण से बालक चंद्रगुप्त मौर्य को सम्राट बना दिया था। आचार्य चाणक्य समाज की बारिकी से समझ रखते थे। उनके द्वारा रचित एक नीति ग्रंथ है, जिसमें जीवन को सुखमय बनाने के लिए उपयोगी सुझाव दिए गए हैं।


आचार्य चाणक्य द्वारा दिए गए सुझाव आज के समय में भी प्रासंगिक हैं। चाणक्य ने अपने नीति-शास्त्र में ऐसी 4 बातों का जिक्र किया है, जो पुरुषों को अपनी पत्नी को भूलकर भी नहीं बतानी चाहिए।
कमाई: आचार्य चाणक्य ने अपने नीति-शास्त्र में इस बात का जिक्र किया है कि किसी भी पति को कभी अपनी कमाई के बारे में पत्नी से नहीं बताना चाहिए। चाणक्य जी का मानना था कि अगर महिलाओं को उनके पति की कमाई के बारे में पता चल जाएगा तो वह पैसों को खर्च करने पर रोक लगा सकती हैं। कई बार तो पत्नियां जरूरी खर्चा करने से भी पति को रोक देती हैं।

कमजोरी: चाणक्य जी का मानना है कि कभी भी पति को अपनी किसी कमजोरी के बारे में पत्नी को नहीं बताना चाहिए। उनका मानना था कि अगर पत्नी को पति की कमजोरी के बारे में पता चल जाएगा तो वह बार-बार उसी का हवाला देकर अपनी जिद को पूरी करवा लेती हैं। ऐसे में आचार्य चाणक्य का मानना है कि पति को अपनी कमजोरी सदैव छिपाकर रखनी चाहिए।

अपमान: पुरुषों को इस बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि कभी भी अपने अपमान की बात पत्नी को भूलकर भी ना बताएं। इसको लेकर आचार्य चाणक्य जी का मानना है कि यदि पत्नी को पति के अपमान की बात का पता लग जाए, तो वह उन्हें बार-बार अपमान का ताना मारती हैं।

दान: अगर आपने किसी को दान दिया है तो इसका जिक्र पत्नी से भूलकर भी नहीं करना चाहिए। इसको लेकर आचार्य चाणक्या का मानना है कि अगर पत्नी को पति के दान के बारे में पता चल जाए तो वह उसे बार-बार ताने मारने लगती है।
Tags:    

Similar News

-->