15 साल की लड़की को हो गया 75 साल के शख्स से प्यार, 3 साल बाद कर ली शादी

15 साल की लड़की को हो गया

Update: 2023-06-03 13:43 GMT
प्यार कभी भी और किसी से भी हो सकता हैं, यह ना तो कोई उम्र देखता हैं और ना ही शक्ल। इसका एक हैरान करने वाला मामला समाने आया हैं जहां 15 साल की लड़की को एक 75 साल के शख्स से प्यार हो गया और 3 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। इस कपल की पहली मुलाकात 3 साल पहले कागायन प्रांत में एक डिनर पार्टी के दौरान हुई थी। यह मामला फिलीपींस का है। 78 साल के किसान रशद मैंगाकोप की शादी 18 साल के हलीमा अब्दुल्लाह से हो गई है। इस शादी के लिए दूल्हा और दुल्हन के परिवार वाले भी राजी हो गए।
78 साल के रशद की यह पहली शादी है। जी दरअसल रशद का कहना है कि इससे पहले ना तो उन्हें किसी से प्यार से हुआ था नाहीं उनकी शादी हुई थी। वहीं, हलीमा का भी यह पहला प्यार था। जी दरअसल रिश्तेदारों ने यह दावा किया है कि रशद और हलीमा को बहुत जल्द ही एक-दूसरे से प्यार हो गया था। जी हाँ और उन दोनों ने कपल की तरह खुशी से पूरे तीन साल बिताए। इसके बाद दोनों ने 25 अगस्त को इस्लामी समारोह में शादी करने का फैसला कर लिया। वहीं रशद के भतीजे बेन मैंगाकोप ने कहा- ''मेरे पिता के भाई दूल्हा बने थे। वे दोनों एक समारोह के दौरान मिले थे। क्योंकि दुल्हन के पिता मेरे चाचा के लिए काम करते थे।''
इसी के साथ बेन ने बताया कि इस रिश्ते के लिए दोनों पक्ष के परिवारवालों ने अपनी सहमति दी थी। उन लोगों ने कपल को काफी सपोर्ट भी किया। उन्होंने कहा- पहले लड़की को प्यार हुआ था। मेरे चाचा बूढ़े हो चले हैं लेकिन सिंगल और बैचलर थे। इसलिए रिश्ते के लिए परिवारवाले राजी हो गए। आपको पता ही होगा फिलीपींस के मुस्लिम कल्चर में एज गैप मैरिज कॉमन है लेकिन इस शादी के बारे में जब बेन से पूछा गया कि क्या यह अरेंज मैरिज है, तो बेन ने बहुत ही गर्व से कहा- यह विशुद्ध रूप से प्यार है। हलीमा उनकी पहली पत्नी है। वे दोनों बहुत स्वीट हैं।
Tags:    

Similar News