अंजीर पानी पीने के फायदे
1. पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सबसे पहले आपके पाचन तंत्र का स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। इसमें पाया जाने वाला घुलनशील फाइबर आपकी आंतों के लिए काफी अच्छा होता है। अंजीर पानी में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन तंत्र के लिए काफी अहम होता है। इससे पेट की समस्या नहीं होती है। इसमें प्रोबायोटिक गुण आंत में पाए जाने वाले स्वस्थ बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं।
2. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
एंटीऑक्सीडेंट हमारे शरीर के लिए बबेहज महत्वपूर्ण होते हैं। अंजीर पानी में पॉलीफेनोल्स नामक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो शरीर में ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने और फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मददगार साबित हो सकता है। इससे शरीर के ऊतकों को नुकसान नहीं होता है और यह स्किन के लिए भी काफी अच्छा होता है।
3. हाई ब्लड प्रेशर में उपयोगी
हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी के कारण आप कई तरह की परेशानियों से घिर सकते हैं। इससे आगे चलकर आपको हार्ट संबंधी समस्याएं और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। शरीर में सोडियम की मात्रा असंतुलित होने से ये स्थिति और खराब हो सकती है। लेकिन, अंजीर पानी के सेवन से आपका हाई ब्लड प्रेशर नियंत्रित हो सकता है। दरअसल अंजीर पानी में पोटैशियम, मैग्नीशियम और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। हाई बीपी को कंट्रोल करने के लिए आपको हरी साग-सब्जियों का भरपूर मात्रा में सेवन करना चाहिए।
4. हड्डियों के विकास में उपयोगी
अंजीर पानी में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों के विकास के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं। इनमें सबसे अधिक कैल्शियम की मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों से संबंधित बीमारियों को दूर करने में भी मददगार साबित हो सकता है। यह ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को कम कर सकता है। साथ ही यह दांतों के लिए भी काफी लाभकारी हो सकता है।
जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि अंजीर में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। यह आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और सही वजन बनाए रखने में भी मदद कर सकता है। यह आपके पोषण में सुधार कर वजन को बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो ये आपको दिनभर भरपूर महसूस कराता है। जिसके कारण दिनभर में भूख कम लगती है।
कैसे करें सेवन
अंजीर पानी का सेवन करने के लिए आप रात को 2-3 अंजीर भिगोने के लिए दे दें। फिर सुबह उठकर अंजीर पानी में शहद मिलाकर इसे पी लें। आप चाहे तो बचे हुए अंजीर का सेवन भी कर सकते हैं। इससे आपको पूरे दिन एनर्जी मिलती रहती है और मूड भी अच्छा रहता है। स्किन को मुलायम और दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए आप इसके पानी से अपना चेहरा भी साफ कर सकते हैं।