71 साल की उम्र में रैपर बनीं जीनत अमान, बॉस लेडी लुक से किया सबको इम्प्रेस

Update: 2023-07-22 09:28 GMT
दिग्गज बॉलीवुड स्टार जीनत अमान बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस रही हैं. उन्होंने 80के दशक में कई रुढ़िवादी परंपराओं को तोड़ा था. जीनत ने अपनी फिल्मों में पॉप सॉन्ग्स से लेकर बोल्ड सीन सबकुछ आजमाए थे. अब फिल्मों से दूर होकर भी जीनत लगातार सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस एक से बढ़कर एक जबरदस्त लुक्स में नजर आ रही हैं. उन्होंने अपने फैशन और स्टाइल से उम्र को भी पीछे छोड़ दिया है. फिलहाल, जीनत अमान का एक रैप सॉन्ग वीडियो सामने आया है.
71 साल की उम्र में जीनत अमान को रैप करते देखना एक शानदार अनुभव है. वो जबसे सोशल मीडिया से जुड़ी हैं इस प्लैटफॉर्म पर छाई हुई हैं. अब उन्होंने अपने नयचे एड फिल्म के लिए रैप किया है. उन्होंने वीडियो में अपने अंदर की दीवानगी को दर्शाया है. इतना ही जीनत कभी खुशी कभी गम की पू..के आइकॉनिक करेक्टर में वाइव करती नजर आ रही हैं.
वीडियो की शुरुआत में जीनत अपने फैंस का वेलकम करती हैं. इसके बाद वह कहती है, “तुम्हें कोई हक नहीं बनता कि तुम इतनी बोल्ड लगो...” वीडियो में जीनत रैप करते हुए नजर आ रही है. इसमें एक्ट्रेस ने एक शिमर जैकेट पहना है जिसमें वह कमाल की ग्लैमरस और हॉट दिख रही हैं. इस लुक को जीनत ने मैचिंग टॉप और पैंट के साथ पेयर किया है. आंखों पर काला चश्मा लगाए वो किसी दीवा से कम नहीं लग रही हैं. यहां तक कि एक्ट्रेस का स्वैग देखने लायक है.
वीडियो शेयर करते हुए जीनत ने बताया कि उन्होंने एक एड फिल्म के लिए ये शूट किया था. तब टीम एक्ट्रेस से रैप सॉन्ग करवाने को लेकर कन्फ्यूज थी. एक्ट्रेस ने बताया कि, “@leap.club टीम ने मुझसे पूछा कि क्या मैं रैप कर सकूंगी...तो हां अगर मैं 71 की उम्र में इंस्टाग्राम पर आ सकती हूं और सीख सकती तो मैं सच में रैप भी कर सकती हूं...फिर मैंने नहीं सोचा और बस छलांग लगा दी.."
एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने रैप सॉन्ग में अपनी तरफ से भी कुछ लाइन्स जोड़ी थीं. साथ ही उनके घुटनों के दर्द ने भी इस एड फिल्म को शूट करने में कोई परेशानी नहीं आने दी.
Tags:    

Similar News