YRKKH Twists: प्लस का शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ अपने नये ट्विस्ट से दर्शकों को बांधे हुए है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि अंशुमन की मौत के मामले में अभीरा जेल में बंद है. अरमान उसकी बेगुनाही साबित करने की कोशिश कर रहा है. दूसरी तरफ मायरा इस बात से अनजान है और नहीं जानती की उसकी मां जेल में है. इस बीच अभीरा जेल से मायरा के लिए सिली हुई एक छोटी सी वकील वाली ड्रेस भेजती है. वह ये ड्रेस अपने स्कूल के कार्यक्रम में पहनने का सोचती है|
मायरा को कुछ बच्चे करेंगे परेशान:
ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि वकील की ड्रेस पहनकर कार्यक्रम में भाग लेने के लिए तैयारी करती है. तभी मंच के पीछे कुछ बच्चे उसे परेशान करते हैं और धमकाते हैं. वह उसे उसकी मां के जेल में होने के लिए ताने मारते हैं. उनकी बातें सुनकर मायरा का दिल टूट जाता है और उसे गुस्सा आता है. साथ ही उसे शर्मिंदगी भी फील होती है. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि इस मैटर पर मायरा कैसे रिएक्ट करती है. आने वाले एपिसोड में खूब सारा ड्रामा दिखाया जाएगा|
अरमान करेगा अभीरा को ऐसे याद:
दूसरी तरफ अरमान को गीतांजलि डिनर करने के लिए बुलाती है. विद्या उससे अभीरा की हालत के बारे में पूछती है. वह कहता है कि अभीरा बहुत दर्द से गुजर रही है. डिनर टेबल पर कावेरी, अरमान को गीतांजलि के पास बैठने के लिए कहती है. विद्या कहती है कि अरमान कोई बच्चा नहीं है और अगर उसका दिल नहीं चाहता, तो उसे रिश्ता बनाए रखने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए. कावेरी कहती है अरमान ने अभीरा के बारे में ना सोचकर उससे शादी कर ली. अरमान कहता है कि उसने शादी सिर्फ मायरा के लिए की है. अरमान डिनर में सिर्फ दाल और रोटी खाता है. गीतांजलि उससे पूछती है कि वह ऐसा क्यों कर रहा. अरमान जवाब देता है कि यह वहीं खाना है जो अभीरा को जेल में मिलता होगा. अरमान कहता है कि उसने इसे अभिरा की पीड़ा को याद दिलाने के लिए अपनाया है|