विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की कुल प्रॉपर्टी जान हैरान हो जाएंगे आप,

बॉलीवुड के पावर कपल में से एक अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) हैं।

Update: 2022-09-05 09:45 GMT
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की कुल प्रॉपर्टी जान हैरान हो जाएंगे आप,
  • whatsapp icon
बॉलीवुड के पावर कपल में से एक अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) हैं। हाल ही में यह खबर आई थी कि विराट कोहली (Virat Kohli) अब मशहूर गायक किशोर कुमार (Kishore Kumar) के बंगले में अपना रेस्टोरेंट खोलने जा रहे हैं। विराट कोहली ने किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार से यह बंगला लीज पर लिया है। इसके बाद आज एक और खबर आई जिसे सुनने के बाद हर कोई दंग रह गया। विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर अलीबाग में एक फार्महाउस खरीदा है, जिसकी कीमत 19 करोड़ 24 लाख 50 हजार बताई जा रही है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा और भी कई प्रॉपर्टीज के मालिक हैं। यहां जानिए विरुष्का के पास कितनी प्रॉपर्टीज हैं और उनकी कीमत क्या है।
गुडगांव में है आलीशान बंगला (Virat Kohli Property In Gurugram)
विराट कोहली का जन्म दिल्ली में हुआ था। दिल्ली से लगे गुड़गांव में विराट कोहली का एक शानदार बंगला है। विराट कोहली का यह बंगला 500 स्क्वेयर यार्ड की जमीन पर फैला हुआ है जिसमें ड्राइंग रूम से लेकर लिविंग रूम और एक पाथवे है। कहा जाता है कि इस बंगले की कीमत भारतीय रुपयों में 80 करोड़ है। अनुष्का शर्मा से शादी करने से पहले विराट कोहली अपने पूरे परिवार के साथ यहां 2015 में शिफ्ट हो गए थे।



न्यूज़ क्रेडिट :खुलासा इन 
Tags:    

Similar News