Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: युवराज वापसी के साथ ही इसे बनाएगा अपना निशाना

Update: 2025-10-20 04:28 GMT
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में कुछ लड़कियां अरमान के साथ फ्लर्ट करती दिखाई देंगी। यह देखकर अभिरा को जलन होती है और वह उसे अपने साथ ले जाती है। एक लड़का अभिरा की छोटी स्कर्ट पर कमेंट करता है और कहता है कि वह लड़कों को आकर्षित करने के लिए इसे पहनती है। अरमान गुस्सा हो जाता है और लड़के को मुक्का मार देता है। वार्डन अरमान को सजा देने का फैसला करता है। ये रिश्ता क्या कहलाता है में रिहान और प्रियांशु को अभिरा और अरमान के अतीत के बारे में भी पता चलेगा। अभिरा को शक है कि अरमान ने उसे यह बताया होगा।
इस बीच, रिहान आलिया और प्रियांशु के प्रपोजल वीडियो को ऑनलाइन पोस्ट कर देता है। आलिया और प्रियांशु बताते हैं कि उनके परिवार उनके रिश्ते के खिलाफ हैं। वे कॉलेज कैंपस में शादी करने का फैसला करते हैं। शादी की तैयारियों के बीच, उनके परिवार कॉलेज पहुंचते हैं और उनके आदमी अरमान और अभिरा पर हमला कर देते हैं वे साथ घर लौटते हैं और कावेरी उनका स्वागत करती है। उनके बीच एक रोमांटिक पल भी दिखाया जाएगा। हालाँकि, उनकी खुशी ज़्यादा देर तक नहीं टिकेगी। युवराज वापस आ रहा है। उसके आने से शो में एक नया मोड़ आएगा। अभिरा के प्रति युवराज की दीवानगी एक बार फिर सामने आएगी। युवराज मायरा को नुकसान पहुँचाने की कोशिश करेगा।
Tags:    

Similar News