Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: केस जीत कर अरमान ने मारी अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभिरा कावेरी को खाना खिलाती है। मनीषा कमरे में आती है और ब्लड प्रेशर मशीन ले लेती है। मनीषा अभिरा को बताती है कि मनोज बहुत स्ट्रेस में है क्योंकि उसके पास नौकरी नहीं है। दूसरी तरफ, अरमान केस में इतना बिज़ी है कि वह किसी और चीज़ के बारे में नहीं सोचता। डॉक्टर मनीषा से कहते हैं कि मनोज को बिज़ी रखे ताकि उसका मन शांत रहे। संजय कहता है कि कृष ने उसका कॉन्फिडेंस तोड़ दिया है और उसे समझ नहीं आ रहा कि अब क्या करे।
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभिरा अरमान से मिलने जाती है। अरमान उसे बताता है कि उसे फर्म कावेरी को वापस करनी होगी क्योंकि वह दादी सा को इस हालत में नहीं देख सकता। अभिरा मायरा को स्कूल के लिए तैयार करती है। मायरा पूछती है कि क्या अरमान उसे स्कूल छोड़ेगा। अभिरा उसे कॉल करती है, लेकिन वह जवाब नहीं देता। अभिरा को लगता है कि अरमान केस की वजह से उससे दूर हो रहा है। अभिरा अरमान से मिलने जाती है, लेकिन गार्ड उसे बीच में ही रोक देता है। अभिरा उसे बताती है कि वह उसकी पत्नी है, लेकिन फिर भी वह उसे अंदर नहीं जाने देता।
मेहर श्रीराम से पूछती है कि क्या अरमान केस जीतेगा। श्रीराम कहते हैं कि अरमान को जीतना होगा और इसीलिए उन्होंने उसे यह केस दिया है। वह उसे यकीन दिलाता है कि वे केस जीतेंगे। आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान की वजह से मेहर केस जीत जाती है। अभिरा को एक कॉल आता है जिसमें उसे बताया जाता है कि अरमान केस जीत गया है लेकिन सब कुछ हार गया है। अभिरा को अब एहसास होता है कि अरमान ने केस जीतकर सबसे बड़ी गलती की है।