Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान की धमकी पर अभीरा का पलटवार, पोद्दार हाउस में मचा बवाल

Update: 2026-02-25 07:21 GMT
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai:पॉपुलर टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी बहुत ही दिलचस्प मोड़ पर आ गई है। 8 साल बाद आमने-सामने आए अभिरा और अरमान के बीच की दूरी खुली जंग में बदलती दिख रही है। हर एपिसोड में बढ़ता झगड़ा दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा रहा है।आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभिरा पीछे हटने के मूड में नहीं है। रेस्टोरेंट में उसे डराने की एक और कोशिश की जाती है, लेकिन इस बार वह चुप रहने से मना कर देती है। गुस्से में वह उस आदमी के चेहरे पर वाइन फेंक देती है। फिर वह अरमान से साफ-साफ कहती है कि उनके बीच "राउंड 2" शुरू हो गया है, और इस बार वह मुंहतोड़ जवाब देगी।
इस बीच, पोद्दार हाउस में वैलेंटाइन डे की तैयारियां जोरों पर हैं। मनीषा घर में सबके लिए गिफ्ट लाती है, जिससे माहौल खुशियों से भर जाता है। लेकिन तभी विद्या सेलिब्रेशन का विरोध करती है और सबको सेलिब्रेट करने से रोकने की कोशिश करती है। उसके विरोध के बावजूद, संजय, तान्या और मनीषा जश्न मनाने का फैसला करते हैं। मामला बढ़ता देख, कावेरी पोद्दार बीच में आती हैं और माहौल को शांत करने की कोशिश करती हैं।
इस बीच, अरमान का गुस्सा चरम पर पहुँच जाता है। घर में घुसते ही, वह अभिरा से मिलने का गुस्सा फूलों और तोहफ़ों पर निकालता है। विद्या उसे शांत करने की कोशिश करती है, लेकिन वह सुनने से मना कर देता है। फिर कावेरी पोद्दार उसे बुरी तरह डांटती है, मतलबी कहती है और उसे आईना दिखाती है, जिसके बाद वह थोड़ी देर के लिए शांत हो जाता है।घर से निकलने के बाद, अरमान ऑफिस जाता है और गुस्से में शराब पीकर खुद को शांत करने की कोशिश करता है। इस बीच, मेहर को उसकी और अभिरा की लड़ाई के बारे में पता चलता है। आने वाले एपिसोड में देखना होगा कि यह लड़ाई क्या नए मोड़ लेती है।
Tags:    

Similar News