Yami Gautam Photos: यामी गौतम (Yami Gautam) की शादी को 2 महीने पूरे होने वाले हैं. शादी के बाद जब भी यामी गौतम (Yami Gautam) को स्पॉट किया गया है वो सिर से लेकर पांव तक नई नवेली दुल्हन की तरह ही नजर आई हैं. लेकिन आज पहली बार यामी गौतम (yami gautam) ने बिना साजो श्रृंगार और बिना चूड़ा पहने हुए तस्वीर शेयर की है.

यामी ने शुरू की फिल्म की शूटिंग
एक्ट्रेस यामी गौतम ने शादी के बाद अब फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है. यामी लॉस्ट में नजर आने वाली हैं जिसकी शूटिंग शुरू हो गई है. शूटिंग सेट से यामी गौतम ने तस्वीरें शेयर की हैं. यामी इन तस्वीरों में हाथ में क्लैप बोर्ड पकड़े हुए नजर आ रही हैं. लेकिन पूरी तरह सिंपल अंदाज में. शादी के बाद ये पहला मौका है जब यामी के हाथों में चूड़ा नजर नहीं आया. वो पहले वाले अंदाज में दिखीं.
क्राइम थ्रिलर है लॉस्ट
लॉस्ट एक क्राइम ड्रामा सीरीज है जिसमें जासूसी की घटना दिखाई जाएगी और यामी इस फिल्म में क्राइम रिपोर्टर की भूमिका में होंगीं. वहीं यामी के अलावा फिल्म में पंकज कपूर, राहुल खन्ना और तुषार पांडे जैसे कलाकार भी होंगे. सिर्फ लॉस्ट ही नहीं बल्कि यामी का नाम इन दिनों एक और फिल्म से जुड़ रहा है. कहा जा रहा है कि यामी कैटरीना कैफ को रिप्लेस करने जा रही हैं . खबर है कि कई साल पहले चर्चा में आई फिल्म 'रात बाकी' को अब टाइटल बदलकर नई कास्ट के साथ बनाया जाएगा. जिसमें आदित्य धर का भी नाम सामने आ रहा है. इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस पहले कैटरीना कैफ थीं लेकिन अब यामी गौतम के साथ इस फिल्म को बनाने पर विचार चल रहा है. पहले जहां इस फिल्म बतौर हीरो फवाद खान नजर आने वाले थे तो वहीं अब यामी के अपोजिट प्रतीक गांधी का नाम सामने आ रहा है.


Tags: