Karwa Chauth में साड़ी को लेकर है चिंतित, देखें- बॉलीवुड सेलेब्स के ये बेहद खूबसूरत लुक्स...

करवा चौथ एक त्यौहार है, जिस पर टीवी और फ़िल्म इंडस्ट्री का बड़ा प्रभाव रहा है।

Update: 2020-11-01 08:36 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| करवा चौथ एक त्यौहार है, जिस पर टीवी और फ़िल्म इंडस्ट्री का बड़ा प्रभाव रहा है। टीवी सीरियल्स और फ़िल्मों के माध्यम से इस ख़ूब प्रमोट भी किया गया है। इस बार करवा चौथ का त्यौहार 4 नवंबर यानी बुधवार को मनाया जाने वाला है। इस दिन पत्नी अपने पति की लंबी उम्र के लिए वत्र रखती हैं। ख़ास बात है कि इस दिन महिलाएं शानदार गैटअप में भी दिखाई देती हैं।

साड़ी को लेकर एक किस्म का क्रेज देखा गया है। हालांकि, हर त्यौहार की तरह इस बार भी महिलाओं के दिल में लुक्स और गैटअप्स के चुनाव को लेकर दुविधा हो सकती हैं। ऐसे में करवा चौथे जैसे त्यौहार के लिए बॉलीवुड रोल मॉडल बन सकता है। ख़ासकर जब बात गैटअप की चल रही हो। ऐसे में करवा चौथ के लिए हम आपके लिए बॉलीवुड से कुछ साड़ी लुक्स लेकर आए हैं। आइए जानते हैं...

काजोल- काजोल उन एक्ट्रेस में हैं, जो अक्सर साड़ी में दिख जाती है। हाल ही में डॉटर्स डे के दिन वह एक साड़ी में अपना लुक साझा किया। इसमें वह प्रिटेंड साड़ी पहनी नजर आ रही हैं। इस साड़ी कलर भी ऐसा है, जिसे त्यौहार के दिन पहना जा सकता है। कलर हल्का है, ऐसे में भारी ज्वैलरीज़ का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, काजोल का सिंपल लुक भी काफी प्यारा है।

Full View

ऐश्वर्या राय बच्चन- ऐश्वर्या राय बच्चन उन एक्ट्रेस में हैं, जो क्लासिक, वेस्टर्न और मॉर्डन हर किस्म के आउटफिट में नज़र आ जाती हैं। वह साड़ी में भी खू़ब जचती हैं। कुछ ऐसा ही वह रेड साड़ी में दिख रही हैं। इसके साथ झुमके का कॉम्बिनेशन भी काफी सही लग रहा है।

सुष्मिता सेन- बॉलीवुड फ़िल्मों से लेकर वेब सीरीज़ तक सुष्मिता सेन ने हमेशा साड़ी लुक्स में फैंस के दिलों को जीता है। पिछली बार दिवाली के मौके पर वह साड़ी लुक्स में नज़र आई थीं। रेड कलर प्रिंटेड साड़ी में कलर्स बखूबी निखर कर आते हैं।

कटरीना कैफ- सुष्मिता सेन की तरह कटरनी कैफ की भी हाईट काफी अच्छी है। ऐसे में उन पर भी साड़ी काफी सही लगती है। सूर्यवंशी फ़िल्म की घोषणा के वक्त उन्होंने एक फोटो शेयर किया था। इसमे वह ब्लू कलर की साड़ी में दिख रही हैं। सिंपल लेकिन मामला शॉर्टेड है।

दिव्यांका त्रिपाठी- टीवी एक्ट्रेस की बात करें, तो दिव्यांका त्रिपाठी अपने साड़ी लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। वह भी अक्सर साड़ी में नज़र आती हैं। इसकी एक झलक उनकी शादी में भी देखने को मिल सकती है। उनका कलर कॉम्बिनेशन भी काफी शानदार है।

 

Tags:    

Similar News

-->