प्यार में धर्म बना रोड़ा तो Family के खिलाफ रचाई शादी

Update: 2024-09-01 12:24 GMT

Mumbai.मुंबई: टीवी सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ फेम राम कपूर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। इसमें वो साक्षी तंवर के साथ लीड रोल में नजर आए थे। सीरियल में दोनों की कमाल की केमिस्ट्री ने स्क्रीन पर अलग छाप छोड़ी थी। इससे वो घर-घर में फेमस हुए थे और अब उनकी गिनती टीवी के टॉप एक्टर्स में होती है। राम कपूर ना केवल टीवी में बल्कि बॉलीवुड में भी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके हैं। प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे हैं। ऐसे में उनकी और ऑनस्क्रीन भाभी से लव लाइफ के बारे में बता रहे हैं। चलिए बताते हैं… दरअसल, राम कपूर आज 51 साल के हो गए हैं और उनका जन्म 1 सितंबर, 1973 को नई दिल्ली में हुआ था। उनके पिता का नाम अनिल कपूर है और मां रीता कपूर हैं। प्रोफेशनल लाइफ में हिट रहे राम कपूर की निजी जिंदगी भी काफी हेडलाइन्स में रही है। उन्होंने ऑनस्क्रीन भाभी से शादी करके बवाल मचा दिया था। एक्टर ने एक्ट्रेस गौतमी कपूर से शादी की है। इनकी शादी काफी सुर्खियों में रही थी। दोनों ने सीरियल ‘घर एक मंदिर’ में काम किया था। इसमें देवर-भाभी बने थे।

सीरियल ‘घर एक मंदिर’ के सेट पर ही गौतमी और राम एक-दूसरे के करीब आए थे और उन्हें प्यार हुआ था। राम से शादी से पहले एक्ट्रेस फोटोग्राफर मधुर श्रॉफ से शादी की थी। लेकिन, इनका रिश्ता ज्यादा समय तक टिक नहीं पाया था और वो अलग हो गई थीं। इसके बाद गौतमी को राम से प्यार हुआ था।
प्यार में धर्म बना रोड़ा तो परिवार के खिलाफ रचाई शादी!
टीवी और बॉलीवुड एक्टर राम कपूर और गौतमी की शादी में धर्म रोड़ा बना था, जिसकी वजह से उनका परिवार खिलाफ था। दरअसल, जहां राम पंजाबी परिवार से थे वहीं गौतमी
मराठी
फैमिली से आती थीं। इनके रिश्ते के बारे में जब परिवार को पता चला तो पहले वो राजी नहीं थे, जिसके बाद कपल ने सभी के खिलाफ जाकर मंदिर में सात फेरे लिए थे। इनकी शादी 14 फरवरी, 2003 को शादी रचाई थी। इस शादी से उनके दो बच्चे बेटी सिया और बेटे अक्स हैं।
टीवी सीरियल्स के साथ फिल्मों में नजर आ चुके राम कपूर
बहरहाल, अगर एक्टर राम कपूर की प्रोफेशनल लाइफ की बात की जाए तो उन्होंने ढेरों टीवी सीरियल्स में काम किया है। इसमें ‘लिपस्टिक’, ‘कहता है दिल’, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ जैसे सीरियल्स के नाम शामिल हैं। वहीं, बॉलीवुड में भी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। अब अगर फिल्मों की बात की जाए तो वो ‘कुछ न कहो’, ‘फना’, ‘उड़ान’, कार्तिक कॉलिंग कार्तिक’, ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’, ‘शादी के साइड इफेक्ट्स’, ‘एजेंट विनोद’ और ‘हमशक्ल’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।
Tags:    

Similar News

-->