प्रियंका चाहर और गोरी नागोरी में छिड़ी जंग, फूटा गुस्सा

दरअसल बिग बॉस से जुड़े एक सूत्र ने बताया है कि वो जल्द ही घर से बाहर निकलने वाले हैं।

Update: 2022-10-18 05:09 GMT
Priyanka Choudhary and Gori Nagori Fight: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) का विवादित रिएलिटी शो 'बिग बॉस 16' (Bigg Boss 16) टीवी पर धमाल मचा रहा है। आए दिन इस शो में कुछ नया देखने को मिल रहा है। जहां कई कंटेस्टेंट एक दूसरे से दोस्ती निभाते नजर आ रहे हैं। वहीं कई सदस्य एक दूसरे से जमकर लड़ाई करते दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच बिग बॉस के घर से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें शो की चर्चित कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) और हरियाणवी डांसर गोरी नागोरी (Gori Nagori) एक दूसरे पर आग का गोला बनकर बरसती नजर आ रही हैं। 
प्रियंका चाहर और गोरी नागोरी में छिड़ी जंग



दरअसल, एक एवाकाडो की वजह से घर पर महाभारत छिड़ जाता है। वीडियो में अर्चना पूछती हैं एवाकाडो किसने फेंका? इस पर गोरी कहती हैं कि उन्होंने नहीं फेंका है। इसके बाद गोरी कहती हैं कि ये काम उनका है। इसपर अर्चना बेहद गुस्सा हो जाती है और गोरी से कहती है, तमीज में, मैंने नहीं फेंका है। इसके बाद दोनों एक दूसरे से लड़ने लगते हैं। तभी प्रियंका चौधरी इन दोनों के बीच में आ जाती हैं और अर्चना को सपोर्ट करते हुए कहती है कि उन्होंने देखा है कि ये एवाकाडो अर्चाना ने नहीं फेंका हैं। दोनों का पारा इतना हाई हो जाता है कि वे एक दूसरे पर पानी फेंकना शुरू कर देते हैं। इसी दौरान प्रियंका को गोरी की वजह से चोट लग जाती है जिसके बाद प्रियंका सबकुछ भूलकर गोरी को जमकर फटकारती हैं। प्रियंका कहती हैं, 'मेरे से पंगा मत ले।' 
साजिद खान जल्द होंगे घर से बाहर
बताते चलें कि साजिद खान खान को लेकर सोशल मीडिया पर काफी विरोध हो रहा है। साजिद को इस सीजन का हिस्सा बनाने पर सलमान खान ले लेकर शो के मेकर्स तक को ट्रोल किया जा रहा है। इसी बीच साजिद को लेकर एक खबर सामने आई है। दरअसल बिग बॉस से जुड़े एक सूत्र ने बताया है कि वो जल्द ही घर से बाहर निकलने वाले हैं।

Tags:    

Similar News

-->