War 2 :ऋतिक रोशन और एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' का ट्रेलर कब आएगा, मेकर्स ने बताई तारीख

Update: 2025-07-23 01:00 GMT
War 2: ऋतिक रोशन Hrithik Roshan और जूनियर एनटीआर की मच अवेटेड फिल्म वॉर 2 War 2 का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं, जो अब जल्द ही खत्म होने वाला है। कुछ समय पहले फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था, जिसने लोगों की एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा दिया था। वहीं, अब मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर को लेकर एक बड़ा अपडेट शेयर किया है। बता दें, फिल्म में न्यूली मॉम कियारा आडवाणी भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं।
यशराज फिल्म्स ने 'वॉर 2' War 2 के ट्रेलर रिलीज डेट का खुलासा करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें बताया गया है कि इस एक्शन फिल्म का ट्रेलर 25 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा- 'घोषणा, वॉर 2 War 2 का ट्रेलर 25 जुलाई को आउट होगा। 'वॉर 2'War 2 14 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में हिंदी, तेलुगु और तमिल में रिलीज होगी।' कुछ समय पहले वॉर 2 के टीजर ने फिल्म को हिलाकर रख दिया था। दोनों ज़मीन से हवा तक फाइट करते नज़र आए। हालांकि, इन दोनों के एक्शन के बीच कियारा आडवाणी ने लाइमलाइट चुरा ली।
एक्ट्रेस पहली बार पर्दे पर बिकिनी पहने नज़र आईं। फिल्म में कियारा का सबसे बोल्ड लुक देखने को मिलने वाला है। बता दें, वॉर 2 War 2 साल 2019 में आई वॉर का सीक्वल है। वॉर में ऋतिक रोशन Hrithik Roshan के साथ टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर मुख्य भूमिका में नज़र आए थे।
Tags:    

Similar News