War 2 Trailer: फैन्स का इंतजार खत्म, 'वॉर 2' का ट्रेलर रिलीज, ऋतिक और जूनियर एनटीआर के बीच दिखी जबरदस्त टक्कर

Update: 2025-07-25 05:25 GMT
War 2 Trailer: दर्शकों का इंतज़ार खत्म हुआ और ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वॉर 2' का ट्रेलर आज रिलीज़ हो गया है। ट्रेलर में ऋतिक और जूनियर एनटीआर के बीच ज़बरदस्त टक्कर देखने को मिली, जिससे साबित होता है कि फिल्म में दोनों के बीच हाई लेवल एक्शन देखने को मिलेगा। फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ होते ही अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की 'वॉर 2' का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। ट्रेलर में दोनों स्टार्स के बीच ज़बरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है।दिखी पूरी कास्ट की झलक
‘वॉर 2’ के ट्रेलर में ऋतिक और जूनियर एनटीआर समेत फिल्म की पूरी कास्ट की झलक देखने को मिली है। जिसमें फिल्म की लीड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी भी शामिल हैं। ट्रेलर के सामने आने के बाद अब फिल्म को लेकर लोगों का उत्साह और भी बढ़ गया है।
जूनियर एनटीआर का बॉलीवुड में डेब्यू
‘वॉर 2’ में जूनियर एनटीआर निगेटिव रोल में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म से जूनियर एनटीआर बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रहे हैं। ट्रेलर में उनका अंदाज और दमदार किरदार देखकर लगता है कि जूनियर एनटीआर के लिए बॉलीवुड में शुरुआत करने के लिए ‘वॉर 2’ एक बेहतर विकल्प है।
14 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म
‘वॉर 2’ यशराज फिल्म के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। ‘वॉर 2’ 2019 में आई ‘वॉर’ का अगला पार्ट है। ‘वॉर’ में जहां ऋतिक रोशन के साथ टाइगर श्रॉफ प्रमुख भूमिका में नजर आए थे। वहीं इस बार ‘वॉर 2’ में जूनियर एनटीआर ऋतिक रोशन के साथ भिड़ंत करते नजर आएंगे। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित ‘वॉर 2’ स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Tags:    

Similar News