War 2-Coolie Box Office: 'कुली' के आगे थमी 'वॉर 2' की रफ्तार,

Update: 2025-08-31 02:48 GMT
War 2-Coolie Box Office: सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'कुली' और ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर स्टारर 'वॉर 2' एक साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचा रही हैं। इन फिल्मों ने शानदार शुरुआत की थी। लेकिन, 'वॉर 2' अब लड़खड़ा गई है। वहीं, 'कुली' की रफ्तार धीमी पड़ गई है, बावजूद इसके फिल्म करोड़ों की कमाई कर रही है। आइए जानते हैं आज शनिवार यानी 17वें दिन दोनों फिल्मों का प्रदर्शन कैसा रहा?
फिल्म 'वॉर 2' ने ओपनिंग डे पर 52 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन यानी 15 अगस्त को इसने 57.85 करोड़ रुपये कमाए। इस तरह फिल्म का पहला हफ्ता शानदार रहा और फिल्म 200 करोड़ क्लब का हिस्सा बन गई। पहले हफ्ते में फिल्म की कमाई 204.25 करोड़ रुपये रही। दूसरे हफ्ते से कलेक्शन में गिरावट शुरू हो गई। दूसरे हफ्ते में फिल्म का कुल कलेक्शन सिर्फ 27 करोड़ रुपये रहा। कल यानी शुक्रवार को 16वें दिन 'वॉर 2' ने 65 लाख रुपये कमाए। आज की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं।
अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म 'वॉर 2' की कमाई लाखों में सिमट गई है। आज यानी शनिवार को 17वें दिन खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, 'वॉर 2' ने केवल 82 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसका कुल कारोबार 232.72 करोड़ रुपये है। यह 250 करोड़ क्लब का हिस्सा बनने के लिए संघर्ष कर रही है।
फिल्म 'कुली' की बात करें तो यह फिल्म रजनीकांत के इंडस्ट्री में 50 साल पूरे होने के मौके पर रिलीज हुई थी। पहले दिन फिल्म ने 65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। पहले हफ्ते में इसका कलेक्शन 229.65 करोड़ रहा था। दूसरे हफ्ते में इसने 41.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। कल 16वें दिन 'कुली' ने 1.7 करोड़ रुपये कमाए।
आज 17वें दिन 'कुली' की कमाई में इज़ाफ़ा हुआ है। फिल्म ने आज शनिवार को 2.53 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसका कुल कलेक्शन 275.73 करोड़ रुपये हो गया है। इस फिल्म का अगला लक्ष्य 300 करोड़ क्लब में शामिल होना है। बता दें कि फिल्म में नागार्जुन, उपेंद्र, आमिर खान, सत्यराज, श्रुति हासन जैसे कलाकार भी हैं।
Tags:    

Similar News