VIDEO : हल्दी में शीतल के साथ जमकर नाचे विक्रांत मैसी, देसी गर्ल पर किया डांस

विक्रांत मैसी शीतल ठाकुर के साथ रजिस्टर्ड मैरिज कर चुके हैं

Update: 2022-02-18 18:13 GMT

विक्रांत मैसी शीतल ठाकुर के साथ रजिस्टर्ड मैरिज कर चुके हैं। उनकी हल्दी सेरिमनी का एक अनदेखा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें विक्रांत और शीतल प्रियंका चोपड़ा के गाने देसी गर्ल पर डांस करते दिख रहे हैं। रिपोर्ट्स हैं कि विक्रांत शीतल के साथ आज यानी 18 फरवरी को ट्रडिशनल मैरिज करेंगे। इसमें उनके परिवार के लोग और दोस्त शामिल होने वाले हैं। नवंबर 2019 में विक्रांत और शीतल ने सगाई की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक 2020 से दोनों साथ ही रह रहे हैं।

जमकर नाचे दूल्हा-दुलहन
विक्रांत मैसी और उनकी वाइफ शीतल की हल्दी सेरिमनी का एक खूबसूरत वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो में दूल्हा-दुलहन डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों प्रियंका चोपड़ा के गाने देसी गर्ल पर ठुमके लगाते दिख रहे हैं। विक्रांत और शीतल 14 फरवरी को रजिस्टर्ड मैरिज की थी। अब वह सारे रीति-रिवाज से ट्रडिशनल वेडिंग भी कर रहे हैं। उनकी वेडिंग सेरिमनी का यह वीडियो उनके फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं।
साथ काम कर चुके हैं विक्रांत-शीतल
विक्रांत मैसी और शीतल ने नवंबर 2020 में मुंबई में सी-फेसिंग अपार्टमेंट लिया था। उन्होंने अपने घर की तस्वीर फेसबुक पर भी शेयर की थी। विक्रांत मैसी की वाइफ शीतल ठाकुर ऐक्ट्रेस और मॉडल हैं। विक्रांत और शीतल ब्रोकन बट ब्यूटीफुल में 2018 में साथ काम कर चुके हैं। वर्क फ्रंट पर बात करें तो विक्रांत Zee5 original लव हॉस्टल की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म 'हॉरर किलिंग' सब्जेक्ट पर है। वहीं शीतल ठाकुर ब्रिज मोहन अमर रहे और छप्पर फाड़ के जैसी फिल्मों नजर आ चुकी हैं।

Tags:    

Similar News

-->